Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»धर्मशाला में डंपिंग साइट को लेकर हंगामा, हाईवे जाम
    हिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला में डंपिंग साइट को लेकर हंगामा, हाईवे जाम

    By Himachal VartaJanuary 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    धर्मशाला। धर्मशाला में कूड़े-कचरे की बदौलत परेशानी की जिंदगी जी रहे सुधेड़ के लोगों ने अब जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। गुस्साये लोगों ने सोमवार सुबह 10 बजे से करीब साढ़े 11 बजे तक धर्मशाला को पूरी तरह से जाम कर अपना विरोध जताया। सुधेड़ के सैकड़ों लोगों ने धर्मशाला में पड़ रही कड़ाके की ठंड को भी धता बताते हुए शहर की मुख्य चौक गांधी वाटिका चौक पर प्रदर्शन करते हुए शहर के हाईवे को जाम कर दिल्ली, शिमला और चंडीगढ़ समेत हर जगह से धर्मशाला में आवाजाही करने वाले वाहनों को रोक दिया। इससे करीब 6 किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं। इतना ही नहीं चक्का जाम की वजह से धर्मशाला के बस स्टैंड से भी करीब डेढ़ घंटा तक एक भी निजी और सरकारी बस आवाजाही नहीं कर पाई। कुछ पल के लिए तो पर्यटन नगरी धर्मशाला पूरी तरह से जाम हो गई। एसडीएम हरीश गज्जू ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन लोग नहीं माने। इस पर एसडीएम ने लोगों को 15 सदस्यीय कमेटी बनाकर प्रशासन के साथ बातचीत करने का आश्वासन दिया तब लोगों ने जाम हटाया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.