नाहन 25 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज) पशुपालन विभाग सिरमौर द्वारा पशु चिकित्सालय ददाहू के अंतर्गत पशु औषधालय पनार में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहायक उपनिदेशक पशुपालन विभाग डां. विनय शर्मा ने पशुपालन विभाग की विभिन्न गतिविधियों से पशुपालकों को अवगत करवाया व विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, गर्भित गाय व भैंस के लिए 50 प्रतिशत अनुदान पर आहार, कृषक पालन योजना, बकरी व मेंढा वितरण योजना, उत्तम पशु पुरस्कार योजना, कुकुट पालन योजना, आँगनबाड़ी शूकर पालन योजना व पशुपालन प्रबंधन इत्यादि के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० अक्षय ने पशु प्रजनन से सम्बन्धित जानकारी दी। इसके अतिरिक्त डॉ रेनू ने पशु स्वास्थ्य व टीकाकरण के बारे में ग्राम वासियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। शिविर में पंचायत पनार के कुल 103 पशुपालकों ने भाग लिया। जिसमें से 41 महिला पशुपालक उपस्थित रहीं।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2
