Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»किसने काटे देवदार के 114 पेड़ पांच दिन बाद भी पुलिस व वन विभाग के हाथ खाली
    सिरमौर

    किसने काटे देवदार के 114 पेड़ पांच दिन बाद भी पुलिस व वन विभाग के हाथ खाली

    By Himachal VartaJune 28, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 28 एसपी जैरथ ( हिमाचल वार्ता न्यूज) वन परिक्षेत्र संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले थयानबाग के जंगल से 114 देवदार के पेड़ काटने वाले वन माफिया अथवा लोगों का 5 दिन बाद भी पुलिस तथा वन विभाग के संबंधित अधिकारी पता नहीं लगा पाए।
    114 दरख्तों की लकड़ी बरामद करने के लिए गठित संयुक्त टीम की छापेमारी के दौरान संबंधित अधिकारियों के अनुसार अब तक बरामद हुए 300 के करीब नग अथवा स्लीपर में से एक भी पेड़ काटने वाले के पास से नहीं मिला और थ्यानबाग, भवाई व हरिपुरधार के आसपास उक्त नग खेतों या जंगल में फेंके मिले। अधिकारियों का मानना है कि तलाशी अभियान शुरू होने के बाद से लोग अपने घरों में रखे गए नग को बाहर फेंक रहे हैं। 
    पुलिस लकड़ी बरामद होने वाली जमीन अथवा खेतों के मालिक का पटवारियों से पता लगाकर इस बारे कार्यवाही करने की बात कह रही है। विभाग द्वारा इस मामले में भवाई बीट वन रक्षक व कार्यवाहक बीओ को हालांकि निलंबित किया जा चुका है, मगर बड़ी मछलियों अथवा वन माफिया तक कानून के हाथ नहीं पंहुचे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी वन रक्षक को भी इस मामले में अग्रिम जमानत मिल चुकी है। 
    गौरतलब है कि, हरिपुरधार के आसपास के वन परिक्षेत्र संगड़ाह के जंगलों में इससे पहले भी कई बार बड़े पैमाने पर देवदार के पेड़ काटे जाने के मामले सामने आए हैं और वन विभाग द्वारा लगभग हर बार अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाती है। असली प्रभावशाली वन काटू अथवा माफिया का सरकार व विभाग को पता नही।  
     वन परिक्षेत्र  के कजवा के जंगल मे भी गत 20 अप्रैल को देवदार के 31 पेड़ काटने का मामला सामने आया था, जिनमें से 143 नग इसी गांव के मंदिर से बरामद हुए थे। सिरमौर जिला के वन परिक्षेत्र संगड़ाह में मंदिर निर्माण के लिए भी जागरूकता के अभाव में बड़े पैमाने पर लोग देवदार के पेड़ों का कटान करते हैं और आम तौर पर विभाग के आस्थावान कर्मचारी ऐसे मामलों में चुप्पी साध लेते हैं। 
    विडंबना यह है कि, थयानबाग मे 114 पेड़ काटने वाले किसी भी शख्स को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है और वन रक्षक पर मामला दर्ज के बाद बड़े अधिकारी इस मामले में हुई लापरवाही के जिम्मेदार नहीं बताए जा रहे हैं। डीएफओ रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर ने बताया कि पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम काटे गए पेड़ों के 300 के करीब नग बरामद कर चुकी है और तलाशी अभियान जारी रहा। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.