Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों के लम्बित कार्य सितंबर 2022 तक करें पूर्ण – सुरेश कश्यप
    सिरमौर

    सिरमौर में पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों के लम्बित कार्य सितंबर 2022 तक करें पूर्ण – सुरेश कश्यप

    By Himachal VartaJune 29, 2022
    Facebook WhatsApp
     नाहन 29 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पीएमजीएसवाई) के तहत सड़कों के लम्बित कार्य सितंबर 2022 तक लक्ष्य निर्धारित कर पूर्ण करें। यह निर्देश सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप ने आज यहां जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं को समयबद्ध गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें ताकि राष्ट्र के समय व धन की बचत हो सके।
    बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2016 से अबतक 94 सड़क कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिसमें से 75 सड़क कार्यो को पूर्ण कर लिया गया है जबकि 19 सड़क कार्य प्रगति पर हैं, जिसमें नाहन मण्डल के अंतर्गत 3 सड़क कार्य, पांवटा साहिब में 2, शिलाई में 5, राजगढ में 6 व संगडाह में 3 सड़क कार्य प्रगति पर हैं।
    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नाहन नगर परिषद में 368 मकान स्वीकृत हुए जिसमें से 235 मकान तैयार कर दिए गए हैं और शेष मकान बनाने का भी लक्ष्य जल्द पूरा किया जाएगा। इसी प्रकार, राजगढ़ नगर पंचायत के अंतर्गत 80 मकानों में से 37 मकानों का कार्य पूरा कर दिया गया है।
    बैठक में जल शक्ति विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात के मौसम में पेयजल की समस्या न हो इसके लिए जल शक्ति विभाग अभी से धरातल पर कार्य करना आरम्भ कर दे ताकि आमजन के लिए शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था हो सके। बैठक में बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत जिला में 236 पेयजल योजनाएं स्वीकृत हुई हैं जिनमें से 117 पूर्ण हो चुकी हैं और 119 पर कार्य चल रहा है। सांसद ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की जिन योजनाओं का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है उन्हें अविलम्ब पूर्ण करें ताकि लोगों को घर द्वार पर पेयजल उपलब्ध हो सके।
    उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला सिरमौर में 147 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बरसात के मौसम के दौरान जिला के सभी पंचायतों में 75-75 औषधीय पौधे रोपित किए जाएंगे।
    उन्होंने कृषि व उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों व बागवानों को दिये जाने वाले बीजों व खादों का वितरण बिना किसी भेदभाव के उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से करवाना सुनिश्चित करें।
    बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के द्वितीय चरण में जिला के 14 गांव चयनित किए गए हैं जिनमें से ग्राम पंचायत नेरी नावण के अंतर्गत ग्राम सोडाध्याडी करे आदर्श घोषित किया जा चुका है। सांसद ने अन्य चयनित 13 गांव को भी 15 अगस्त 2022 तक आदर्श घोषित करवाने के लिए कार्य करने का निर्देश दिया।
    उन्होंने कहा कि जिला में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य न केवल पात्र लोगों को लाभान्वित करना है अपितु उनका समाजिक आर्थिक उत्थान बनाना भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अर्न्तगत अब तक जिला में 10944 गैस कनेक्शन वितरित कर लक्ष्य पूरा किया गया है, और मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अर्न्तगत 37782 पात्र लोगों को गैस कनेक्शन वितरित किये गए हैं तथा शेष लोगों को भी जल्द वितरित किए जाएगें।
    उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने सांसद एवं अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति को आश्वासन दिया की उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी और सभी लक्ष्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जाएगा।
    परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल ने बैठक में मदों को क्रमवार प्रस्तुत किया।
    बैठक में विधायक नाहन डॉ राजीव बिंदल, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, अध्यक्ष राज्य कृषि विपणन बोर्ड बलदेव भंडारी, उपाध्यक्ष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव तोमर, जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, अध्यक्ष एपीएमसी सिरमौर रामेश्वर शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष पच्छाद सुरेंद्र नेहरू सहित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित रहे।
    .
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.