Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»अजय सोलंकी बने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तो रूपेंद्र ठाकुर और नासिर रावत सचिव
    राजनैतिक

    अजय सोलंकी बने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तो रूपेंद्र ठाकुर और नासिर रावत सचिव

    By Himachal VartaJuly 1, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 01 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- लगभग 3 महीने बाद होने जा रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने अपने मोहरे साधने शुरू कर दिए हैं। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के लिए 6 नए वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव तथा तीन कार्यकारी सदस्य, एक जिला अध्यक्ष सहित 42 सचिव नियुक्त किए हैं। यह सभी सचिव प्रदेश स्तर पर नियुक्त हुए हैं।

    वही प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी पर भी राष्ट्रीय कांग्रेस ने नई नियुक्तियों में कई नामों को शामिल कर एक बड़ा डैमेज कंट्रोल भी कर लिया है। अजय सोलंकी को प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जिला सिरमौर कांग्रेस सहित नाहन विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है। बड़ी बात तो यह है कि विधायक हर्षवर्धन चौहान के काफी नजदीकी माने जाने वाले रूपेंद्र ठाकुर को प्रदेश सचिव बनाया गया है।

    बता दें कि हाल ही में जिला सिरमौर कांग्रेस अध्यक्ष बनाम हर्षवर्धन गुट के रूपेंद्र ठाकुर पर हुए हमले के बाद जहां कांग्रेस की अच्छी खासी फजीहत हुई थी, वही गुटबाजी भी सड़कों पर आ गई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा प्रदेश कांग्रेस में सतपाल रायजादा, सोहनलाल ठाकुर, सोलन के अरुण शर्मा, सुशील शर्मा उर्फ बिट्टू तथा केहर सिंह खाची को प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।

    तो वहीं उपाध्यक्ष पद पर विनीत गौतम, संजय चौहान, आनंद कौशल, सुधीर आजाद, देवेंद्र खुराना को नियुक्ति दी गई है।प्रदेश कांग्रेस महासचिव पद के लिए बृजमोहन सोनी ,पवन ठाकुर, अजय वर्मा , संजय राणा, रितेश कपरेट, विकास ठाकुर, धर्मपाल खांड, धर्मेंद्र धामी, बलविंदर सिंह बबलू, अविनाश कपिला, विवेक कुमार, महिंद्र सतन को नियुक्ति दी गई है।

    कार्यकारिणी में डॉ मोहन झारटा, सुरेश कुमार चौहान तथा देशराज गौतम को शामिल किया गया है। प्रदेश सचिव की लंबी फेहरिस्त में सुशील कौल, अतुल करोटा, बलदेव ठाकुर, हेमंत शर्मा उर्फ आशु, वीरेंद्र कटोच, नागेश्वर मनकोटिया, भूपेंद्र कंवर, निशांत ठाकुर, संजय भंडारी, योगेश्वर सिंह, गोविंद ठाकुर, जगदीश रेड्डी, जितेंद्र गुलेरिया, रूपेंद्र ठाकुर, चुनेश्वर ठाकुर, राजीव राणा, मनोज कुमार, उत्तम शर्मा, जितेंद्र ठाकुर, सुरेश साहूता, बिलासपुर के सुनील शर्मा, पुनीत माली, योगेश कुमार सैनी, महेंद्र ठाकुर, धरमिला हरनोट, चंद्रशेखर शर्मा, शमशेर ठाकुर, जगरूप सिंह, कृष्ण चंद, चंद्रमोहन, सुभाष ठाकुर, विजय चौहान, विनीत विज, अरुण मेहता, धर्मेंद्र गोयल, राजेश वर्मा बद्दी से, वीरेंद्र मनकोटिया, महेंद्र, नासिर हुसैन, कुल्लू के सुरेंद्र कुमार को प्रदेश कांग्रेस सचिव नियुक्त किया गया है।

    प्रदेश कांग्रेस के पास अब 7 प्रवक्ता होंगे जिनमें अमित भरमौरी , रूपेंद्र कंवर, अशोक हिमाचली, राजीव कुमार, संजीव गुलेरिया, जीएस तोमर तथा सौरभ चौहान को नियुक्ति मिली है। मीडिया पैनल लिस्ट में राजेंद्र मोहन राजीव जसपा को शामिल किया गया है, तो वही शिमला रूरल जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर अतुल शर्मा को नियुक्ति दी गई है।

    यह सभी नियुक्तियां राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा की गई है जिसकी सूचना राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव सांसद वेणुगोपाल के द्वारा जारी की गई है। बरहाल स्लो एंड स्टेडी विंस द रेस के फार्मूले पर कांग्रेस अब चल पड़ी है। दोनों प्रमुख पार्टियां अन्य राज्यों की और ना देखते हुए अपने ही दम पर अपने-अपने दांव खेलने की तैयारी में है।

    भाजपा जहां महिला शक्ति वोट बैंक पर अपना फोकस कर रही है तो वही कांग्रेस आपसी गुटबाजी का पटाक्षेप कर एकत्रित रूप में 2022 के रण को साधने की तैयारी में है। हालांकि अभी आम आदमी पार्टी की एंट्री से सबसे ज्यादा नुक्सान कांग्रेस को ही हुआ है, मगर देखना यह होगा कि भाजपा में टिकट ना मिलने पर बगावत कौन से पाले में बैठती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.