Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर के 11 स्कूलों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान
    सिरमौर

    सिरमौर के 11 स्कूलों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान

    By Himachal VartaJuly 2, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 02 जुलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को  जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम की।

    इस योजना के तहत सिरमौर जिला के 11 स्कूलों को चुना गया था इन सभी स्कूलों को आज जिला उपायुक्त व राम कुमार गौतम ने जिला स्तरीय सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया।

    मीडिया से बात करते हुए डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए स्कूलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किए है जिसके लिए स्कूल प्रबंधन व विभागीय बधाई  पात्र है।

    उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी स्कूलों को इस योजना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में जिला की सभी स्कूल इस योजना से जुड़ेंगे।

    स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत इस बार सिर्फ 1462 स्कूलों में से 222 स्कूलों ने आनलाइन आवेदन किया था । जिला परियोजना अधिकारी ऋषि पाल शर्मा ने बताया कि इस अभियान से जिला के सभी स्कूलों को जोड़ा जाएगा उन्होंने कहा कि इस बारे में सभी ब्लॉक स्तर पर तैनात अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

    राजगढ़ ब्लाक की माध्यमिक पाठशाला धमून को भी फाइव स्टार रैंक में आंका गया है। स्कूल की प्रभारी पायल तोमर ने कहा कि स्कूल को जिला स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया है और स्कूल को तीसरी मर्तबा स्वच्छता में पुरस्कार मिला है।

    उन्होंने कहा कि इससे पहले स्कूल को राष्ट्रीय स्तर पर भी पुरस्कृत किया जा चुका है उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए जो छह अलग-अलग मापदंड निर्धारित किए गए थे उसमें उनके स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.