Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर जिला में तीन परीक्षा केंद्रों पर कड़े पहरे के बीच हुई पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा
    सिरमौर

    सिरमौर जिला में तीन परीक्षा केंद्रों पर कड़े पहरे के बीच हुई पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा

    By Himachal VartaJuly 4, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 04जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को जिला मुख्यालय के 3 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। इस बार की परीक्षा में पुलिस विभाग द्वारा परीक्षा केंद्र को महिला अभ्यर्थियों के लिए कन्या स्कूल नाहन और राजकीय महाविद्यालय नाहन और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हिमालयन कॉलेज नाहन में सेंटर बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान जहां संबंधित संस्थानों के शिक्षकों की सेवाएं ली गईं, वहीं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी परीक्षार्थियों पर नजर रखने के लिए परीक्षा केंद्रों में मुस्तैद रहे।

    परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की चैकिंग मैटल डिटैक्टर सहित अन्य उपकरणों के अलावा मैनुअली भी की गई। इस दौरान किसी भी तरह के इलैक्ट्रॉनिक गैजेट्स या उपकरण के प्रयोग को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में जैमर भी लगाए गए थे। बता दें कि जिला में 113 पदों के लिए कुल 6557 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए चयनित हुए थे। इनमें से 5862 अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज लिखित परीक्षा दी।

    वहीं, 3 अभ्यर्थियों पर प्रतिबंध लगाया गया था, यानी कि यह 3 अभ्यर्थी पुलिस भर्ती की परीक्षा नहीं दे सके। इस दौरान 692 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। गौरतलब है कि इससे पहले 27 मार्च को संचालित की गई पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने की बात सामने आने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।

    उधर, पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा को संचालित करने के लिए सभी इंतजाम किए गए थे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान हर परीक्षार्थी पर नजर रखने के लिए तीसरी आंख का भी सहारा लिया गया। परीक्षा केंद्र के अंदर अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के मोबाइल या अन्य गैजेट्स ले जाने पर प्रतिबंध था।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.