Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»उपायुक्त सिरमौर ने बाग पषोग व सैन की सैर पंचायतों में ‘एक दिन पंचायत के नाम’ स्वच्छता अभियान में लोगाें को दिए पॉलीब्रिक्स बनाने के टिप्स
    हिमाचल प्रदेश

    उपायुक्त सिरमौर ने बाग पषोग व सैन की सैर पंचायतों में ‘एक दिन पंचायत के नाम’ स्वच्छता अभियान में लोगाें को दिए पॉलीब्रिक्स बनाने के टिप्स

    By Himachal VartaJanuary 8, 2020
    Facebook WhatsApp

    बाग पषोग पंचायत में बनने वाले जीरो वेस्ट टूरिस्ट साईट का किया चयन
    उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने ‘एक दिन पंचायत के नाम’ स्वच्छता अभियान के अतंर्गत आज बाग पशोग पंचायत में महिला मण्डल व स्वंय सहायता समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला सिरमौर को 5 जून, 2020 से पहले सम्पूर्ण पॉलीथीन मुक्त करने के लिए जिला के सभी महिला मण्डल, स्वंय सहायता समूह, युवक मण्डल अपना सहयोग दें। उन्हाेंने बताया कि स्वच्छता के प्रति लोगों के व्यवहार में परिर्वतन लाना अति आवश्यक है जिसके लिए अभिभावक अपने बच्चों को छोटी आयु से ही स्वच्छता के प्रति जागरूक कर उनके व्यवहार में बदलाव ला सकते है।
    इस अवसर पर उपायुक्त ने बाग पशोग के पांचों वार्डों का निरीक्षण करते हुए महिला मण्डल व स्वंय सहायता समूह को पॉलीथीन एकत्रित कर पालीब्रिक्स बनाने व उसके प्रयोग से वार्डों में पॉली बैंच, पॉली शौचालय, फ्लावर पोट आदि बनाकर पॉलीथीन का निष्पादन करने के लिए प्रेरित किया और ग्राम पंचायत में जीरो वेस्ट टूरिस्ट सेंटर बनाने के लिए स्थान का चयन किया जोकि आधुनिक किचन, टॉयलेट, कैफे, वाई-फाई, सोलर सिस्टम और रूफटॉप रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम से पूर्णता लैस होगा और इसमें महिला मंडल स्टोर भी होगा जहां वे घरेलू और हाथों से बने उत्पाद और स्थानीय उत्पाद बेच सकेंगीे।
    डॉ0परूथी ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए बताया कि स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किंकरी देवी पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। किंकरी देवी पुरस्कार के तहत स्वच्छ सिरमौर मिशन, पॉलीथीन उम्मूलन, पौधा रोपण, जलशक्ति अभियान, निराश्रित पशुधन प्रबंधन में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालों को 2 अक्तूबर, 2020 को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा जिसके तहत महिला मण्डल, युवक मण्डल, स्वयं सहायता समूह को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 1 लाख, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 75 हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 55 हजार दिया जाएगा। इसी प्रकार स्कूल, कॉलेज व शिक्षिण संस्थानों को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 80 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 55 हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 35 हजार जबकि व्यतिगत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 50 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 30 हजार, तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 20 हजार की राशि ईनाम स्वरूप दी जाएगी।
    उन्होंने कहा कि जिला में सम्पूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम के तहत समस्त ग्राम पंचायतों में ठोस कचरे के संग्रह के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर मिनी संग्रह केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला के सभी राष्ट्रीय उच्च मार्गों के साथ मेश डस्टबिन लगाए जाएंगे जिसमें पर्यटक व जिला वासी खाली प्लास्टिक की बोतलों, पॉलीथिन और खाद्य पदार्थों के रैपर जैसे सूखे कचरे को संग्रह कर सकेगे।
    उन्होंने सैन की सैर पंचायत में ‘एक दिन पंचायत के नाम’ स्वच्छता अभियान के तहत महिला मण्डल चबांहा और तालोसेरटा की महिला मण्डलों और स्वयं सहायता समूह को पॉलीथीन के निष्पादन के लिए अपने-अपने वार्ड को स्वच्छ कर लोगों को जागरूक करने और अपने वार्ड में पार्क व पार्किंग बनाने के लिए प्रेरित किया।
    उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्दे श्य ग्रामीण क्षेत्रों को पूर्णता पॉलीथीन मुक्त करना, लोगों को पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने के बारे में जागरूक करना और स्वच्छता के प्रति लोगों के व्यवहार में परिर्वतन लाना है।
    इस अवसर पर एसडीएम पच्छाद सोनाली तोमर, बीडीओ शशांक, बीडीओ नाहन अनूप शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान बाग पशोग प्रकाश दत्त भांटिया, प्रधान सैन की सैर संदीप चौहान, उप-प्रधान बाबू राम व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.