Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में भाजपा ने 2022 के लिए कसी कमर, सड़क पर वॉल राइटिंग शुरू
    सिरमौर

    नाहन में भाजपा ने 2022 के लिए कसी कमर, सड़क पर वॉल राइटिंग शुरू

    By Himachal VartaJuly 6, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 06 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावी रण को लेकर भाजपा ने फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन का प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी विधानसभा चुनावों को लेकर 3 महीने का समय बाकी बचा है। बावजूद इसके वॉल राइटिंग का काम शुरू हो चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग-907 ए नाहन से कुमारहट्टी सड़क के पहाड़ी की ओर जगह-जगह कमल का फूल बनाया गया है। यही नहीं भाजपा 2022 मिशन रिपीट का नारा भी दिया गया है।

    सड़कों के किनारे की गई वॉल राइटिंग से एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि भाजपा अपनी विरोधी पार्टी को चुनाव चिन्ह छापने के लिए भी जगह नहीं छोड़ना चाहती है। जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता भी लगातार पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे रहे हैं। मीटिंगों का सिलसिला भी जारी हो चुका है।भाजपा के द्वारा पांचो विधानसभा क्षेत्र में 1-1 कार्यकर्ता नियुक्त कर दिया गया है।

    यह कार्यकर्ता त्रिदेव पन्ना प्रमुखों और सभी मोर्चों के साथ बैठक कर रहा है। बड़ी बात तो यह है कि इन बैठकों में 2022 के लिए चुनौतियों, कमियों आदि को किस तरीके से दूर किया जाना है उस पर चुनावी रणनीतियां तैयार की जा रही है। जिला सिरमौर में आज मंगलवार को जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता के द्वारा रेणुका विधानसभा क्षेत्र के 124 बूथों के 33 ग्राम केंद्रों के लिए बैठकों का दौर शुरू किया जा चुका है। मजे की बात तो यह है कि 1 दिन में 8 ग्राम केंद्रों में बैठक लिए जाने का टारगेट भी रखा गया है।

    यहां आपको बता दें कि भाजपा के स्मार्ट वर्क में स्मार्ट रणनीति ही शामिल है। पच्छाद में 113 बूथ है जिनमें 30 ग्राम केंद्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में 124 बूथों में 33 ग्राम केंद्र है।शिलाई विधानसभा क्षेत्र के 102 बूथों में 28 ग्राम केंद्र बनाए गए हैं। पांवटा साहिब के 103 बूथों में 29 ग्राम केंद्र, नाहन विधानसभा क्षेत्र के 121 बूथों पर 35 ग्राम केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक ग्राम केंद्र में बूथ प्रमुख त्रिदेव तथा सभी मोर्चों के पदाधिकारी नियुक्त किए गए कार्यकर्ता के साथ बैठकें कर रहे हैं।

    भाजपा के इस स्मार्ट वर्क को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस अभी भी निश्चित होकर बैठी हुई नजर आती है। वहीं, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला सिरमौर भाजपा ने 2022 के रण के लिए अपनी कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर स्तर का कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेवारी को लेकर अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में डट चुका है।

    बरहाल, संगठन तो अपने कार्य में अभी से ही जुट गया है मगर देखना यह होगा कि जीत का सेहरा बांधने वाले कौन-कौन से प्रत्याशी मैदान में हाईकमान के द्वारा उतारे जाएंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.