Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हिमालयन ग्रुप ने चलाया नशा मुक्त भारत अभियान
    सिरमौर

    हिमालयन ग्रुप ने चलाया नशा मुक्त भारत अभियान

    By Himachal VartaJuly 8, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 08 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित उत्तर भारत के जाने माने व्यवसायिक शिक्षण संस्थानों में शुमार हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीच्यूट में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा निषेध मुक्त भारत अभियान के तहत एक सप्ताह का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत संस्थान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
    इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में संस्थान के छात्रों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा लघु नाटिका, चित्रकारी, निबंध लेखन व नशे से दूर रहने के बारे में जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से आयोजित किए गए
    हिमालयन समूह कालाअंब के चेयरमैन राजेश बंसल, वाइस चेयरमैन विकास बंसल व संस्थान की प्रिंसिपल अमृता कपूर ने बताया कि इस दौरान छात्रों के माध्यम से संस्थान व आसपास के लोगों को नशा मुक्त भारत व नशा मुक्त हिमाचल प्रदेश बनाए जाने के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। 
    उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी नशा मुक्ति के संदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में संस्थान के छात्रों और शिक्षकों ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया तथा संस्थान के शिक्षकों ने नशा मुक्त भारत का निर्माण करने के लिए युवा पीढ़ी का सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए आह्वान किया।
     रजनीश बंसल ने बताया कि संस्थान द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम संस्थान के छात्रों के माध्यम से आयोजित किए जाते हैं।
    उन्होंने संस्थान के छात्रों का आह्वान किया कि समाज को नशे से मुक्त करने में अपना योगदान दें तथा समाज के हर वर्ग को नशे से दूर रहने के बारे में जागरूक करें। रजनीश बंसल ने छात्रों का आह्वान किया कि वह शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने के लिए खेल मैदान से जुड़ें, ताकि मानसिक व शारीरिक विकास के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास भी हो सके।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.