Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जन सहयोग से ही एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोका जा सकता है – गौतम
    सिरमौर

    जन सहयोग से ही एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोका जा सकता है – गौतम

    By Himachal VartaJuly 8, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 8 जुलाई  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल को लोगों के सहयोग से ही रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए जिला में 15 जुलाई से 15 अगस्त 2022 तक प्लास्टिक से मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त आज यहां आयोजित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सभी उपमण्डल दण्डाधिकारी अपने संबंधित उपमण्डल में दुकानों और प्रतिष्ठानों में एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर जाँच करेंगे और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि दोषी पाए जाने पर हिमाचल प्रदेश नॉन-बायोडिग्रेडेबल कचरा (नियंत्रण) अधिनियम, 1995 के प्रावधानों के तहत कारवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 01 जूलाई 2022 से एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है जिसमें नाॅन वूवन कैरी बैग को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इन प्रतिबंधित चीजों में प्लास्टिक की छड़ियों के साथ कान की कलियां (इयर बड्स), गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की छड़ें, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी की छड़ें, सजावट के लिए पॉलीस्टाइरीन (थर्मोकोल) की सजावटी सामग्री, प्लेटें, कप, गिलास, कटलरी जैसे कांटे, चम्मच, चाकू, मिठाई के बक्से के चारों ओर फिल्म लपेटना या पैकिंग करना, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट के पैकेट, 100 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक या पीवीसी बैनर व स्ट्रिरर इत्यादि सामग्री शामिल हैं।
    उपायुक्त ने नगर पालिका नाहन, पांवटा साहिब व नगर पंचायत राजगढ़ को अपने क्षेत्रों में और पर्यटन स्थलों पर एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल की जांच करने के निर्देश दिए और बिखरे पडे प्लास्टिक के कचरे का सही तरीके से निष्पादन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र में जहां भी कचरा पडा है उसे ग्रामिण विकास विभाग की सहायता से निष्पादन करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी नाहन को टैक्सी व बस संचालकों को वाहनों में ही कचरे को एकत्र कर बाद में उसका सही निष्पादन करने की दिशा में जागरूक करने को कहा।
    क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पवन शर्मा ने बैठक में मदों को क्रमवार प्रस्तुत किया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.