Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस-डॉ0परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस-डॉ0परूथी

    By Himachal VartaJanuary 9, 2020
    Facebook WhatsApp

    गणतंत्र दिवस पर चौगान व उपायुक्त कार्यालय परिसर होंगे वाई-फाई लैस
    नाहन। गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान में 26 जनवरी, 2020 को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसमें पारम्परिक परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के अतिरिक्त थीम परेड़़ समारोह में मुख्य आकर्षण का केन्द्र होंगे।
    यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि द्वारा चौगान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसी प्रकार परेड का निरीक्षण एवं मार्च पास्ट की सलामी लेने के उपरांत मुख्य अतिथि अपना संदेश देंगे। इससे पहले मुख्यातिथि द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया जाएगा।
    उपायुक्त ने बताया कि समारोह के दौरान मुख्यातिथि द्वारा उपायुक्त कार्यालय परिसर व नाहन चौगान में लोगों की सुविधा के लिए वाई-फाई का शुभारम्भ किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि समारोह में नाहन के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम देशभक्ति एवं देश की संस्कृति पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जलसंरक्षण, पंचवटी, नशा निवारण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित थीम परेड़ का भी आयोजन किया जाएगा।
    उपायुक्त ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौगान मैंदान मे सेल्फी प्वंाइट, ओपन एयर जीम तथा एक्युप्रेशर ट्रेक का निर्माण 23 जनवरी से पूर्व करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चौगान में आवश्यक सफाई एवं मुरम्मत का कार्य समय पर पूरे करें। इसके अतिरिक्त शहीद स्मारक पर भी श्रद्धांजलि देेने हेतू पुष्प एवं अन्य आवश्यक प्रबन्ध किए जाएं। उन्होंने समारोह स्थल पर बिजली, पानी एवं अन्य सभी प्रबन्धों के लिए संबंधित विभागो को निर्देश दिए।
    उपायुक्त ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा 22 से 24 जनवरी तक परेड का पूर्वाभ्यास करवाया जाएगा जिसमे पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काऊट एण्ड गाईड तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को डेªस के साथ पूर्वाभ्यास होगा जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर की जाए।
    इससे पहले सहायक आयुक्त महेन्द्र प्रताप सिंह ने उपायुक्त सहित बैठक में आए सभी अधिकारियों का स्वागत किया और बैठक की कार्यवाही मदवार प्रस्तुत की।
    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.