नाहन 11 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- फिल्म निर्माता-निरशक लीना मणिमेकलई द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई काली माता के सिगरेट पीते हुए पोस्ट को लेकर हिंदू जागरण मंच ने विरोध जताया। मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मीडिया से रूबरू हुए
मीडिया से बात करते हुए हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि लगातार कुछ शरारती तत्वों द्वारा हिंदू देवी देवताओं पर टिप्पणी की जा रही है और हाल ही में अभी एक निर्माता निर्देशक ने काली माता की सिगरेट पीते हुए जो पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली है जिसका हिंदू जागरण मंच कड़ा विरोध करता है।
उन्होंने कहा कि हिंदू जागरण मंच जाग चुका है और अब ईट का जवाब पत्थर से देने में समर्थ है। उन्होंने कहा कि हिंदू जागरण मंच यह मांग करता है कि जिस निर्माता-निर्देशक ने काली माता की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली है उसे नाहन आकर हिंदू जागरण मंच और समस्त हिंदुओं से माफी मांगे।
उन्होंने कहा कि मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच नाहन थाना में इस निर्माता-निर्देशक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवा रहा है। एक सवाल के जवाब में दीपक चौधरी ने कहा कि हिंदू जागरण मंच चाहता था कि इस निर्माता-निर्देशक के खिलाफ मामला दर्ज काली स्थान मंदिर ट्रस्ट या फिर आम जनता की ओर से करवाया जाता।
परंतु जब किसी ने संज्ञान नहीं लिया तो हिंदू जागरण मंच को मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ा और मामले को उठाया जा रहा है।
