Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में दिहाड़ी दारो रे दिहाड़ी बढाए पेंशन बुजुर्गों रे बढ़ाएं, गरीबो लोगों का भला किया वादा अपना निभाया लोक गीतो के माध्यम से चलाया जा रहा है विशेष प्रचार अभियान
    सिरमौर

    सिरमौर में दिहाड़ी दारो रे दिहाड़ी बढाए पेंशन बुजुर्गों रे बढ़ाएं, गरीबो लोगों का भला किया वादा अपना निभाया लोक गीतो के माध्यम से चलाया जा रहा है विशेष प्रचार अभियान

    By Himachal VartaJuly 11, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 11 जुलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से चूड़ेश्वर मंडल व चेश्टा कलामंच के कलाकारों द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की जानकारी नुक्कड़  नाटक व गीत संगीत के जरिए दी जा रही है। जिला में अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ में चलाई गई योजनाओं के बारे लागो को जागरुक करने के लिए विशेष प्रचार अभियान प्रचार अभियान चलाया गया है।
    इस अभियान के अर्न्तगत आज ग्राम पंचायत  नेहर स्वार, ग्राम पंचायत महिपुर और बोहल पंचायत में अनेकों विकासात्मक योजनाओं के बारे में जागरुक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत समूह गान एकता हमारा धर्म है अखंडता हमारा कर्म है तथा हिमाचले च चाइयां लोको विकास दी बाहारा, खुशियां दा पेया लश्कारा इत्यादि गीतों की प्रस्तुति सांस्कृतिक दल द्वारा सामूहिक रूप से दी गई।
    इसके पश्चात् लोक गीत दिखा सरकारा दा कमाल हो विकास कराणे, विकास कराणे बेशुमार प्रस्तुत किया गया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लोकगीत दिहाड़ी दारो रे दिहाड़ी बड़ाए पेंशन बुजुर्गों रे बढ़ाएं, गरीबो लोगों का भला किया वादा अपना निभाया गीतों की प्रस्तुति पेश कर लागों को आकृषित किया गया।

    कलाकारों ने गांव का विकास नुक्कड़ नाटक में बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन 1000 रुपये प्रतिमाह प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 65 वर्ष से लेकर 69 वर्ष की आयु की महिलाओं को स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना के अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन वृद्धावस्था पेंशन 1500 रुपए प्रतिमाह तथा 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी वरिष्ठ नागरिकों को 1700 रुपए पेंशन प्रदान की जा रही है। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक में बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार अंतर्जातीय विवाह योजना के अंतर्गत सामान्य जाति के ऐसे युवा युवतियों को जो अनुसूचित जाति के किसी युवा अथवा युवती से विवाह करते हैं उन्हें अब प्रोत्साहन के रूप में 75000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
    हिम केयर योजना प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई है जिसके अंतर्गत 5 लाख रुपए तक का बीमा कवर प्रदान किया आता है। इस योजना के अंतर्गत अब जो स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाएंगे वो अब तीन साल तक मान्य होंगे। महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की गई है। इस योजना के तहत उज्जवला योजना से छूट गए ऐसे सभी हिमाचली परिवारों को शामिल किया गया है जिनके पास अपना घरेलू गैस कनेक्शन नहीं था।
    महिला कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत किराए में छूट देने का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100, स्वावलंबन योजना, स्वरोजगार योजना, कौशल विकास योजना आदि कई योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
    इस अवसर पर ग्राम पंचायत नेहर स्वार प्रधान ग्राम पंचायत अनीता देवी, सहायिका रमा देवी, ग्राम रोजगार सेवक भीमानंद, पंचायत सदस्य प्रदीप एवं महिपुर प्रधान ग्राम पंचायत अनिल ठाकुर, उप प्रधान बलबीर सिंह ठाकुर, पंचायत सदस्य अंकुश शर्मा, ग्राम वासियों में नंबरदार मदन सिंह, वेद प्रकाश, कर्म सिंह, लक्ष्मी सिंह सहित  ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.