नाहन 12 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- आखिरकार वर्षोे के लंबे इंतजार उपरांत राजगढ़ में पार्किंग निर्माण का कार्य नगर पंचायत द्वारा आरंभ करवा दिया गया है । हांलाकि प्रथम चरण में अभी केवल पहाड़ी को खोदकर प्लाॅट बनाया जा रहा है जिसके कार्य का टैंडर तीन वर्ष पहले साढ़े छः लाख में हो चुका था । पार्किंग का नक्शा व अनुमानित लागत लोक निर्माण विभाग द्वारा अभी तैयार की जा रही है । बता दें कि पच्छाद के उप चुनाव के देखते हुए पूर्व विधायक एवं वर्तमान में सांसद सुरेश कश्यप ने आनन फानन में 27 फरवरी, 2019 को पर्किंग का शिलान्यास किया गया था ।
चुनावी वर्ष है पच्छाद में फिर सेः कमल के फूल की विजय पताका फहराने के लिए सरकार कोई ऐसा मुददा कांग्रेस के हाथ में नहीं देना चाहती जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में नुकसान हो । बता दें वर्ष 2018 के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा राजगढ़ प्रवास के दौरान पार्किंग , मिनी सचिवालय, एचआरटीसी का डिपो सहित अनेक घोषणाएं की गई थी । जिसमें से परिवहन निगम के सब डिपो के नाम पर सिर्फ एचआरटीसी द्वारा एक बोर्ड टांगा गया है परंतु कोई सुविधाएं नहीं बढ़ी ं है । मिनी सचिवालय के नाम पर अभी तक एक ईंट भी नहीं लग पाई । उमीद है विस चुनाव से पहले इसका भी शिलान्यास हो जाए । जबकि पार्किंग का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है ।
गौर रहे कि राजगढ़ में पार्किंग की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है । राजगढ़ उप मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से लोग विभिन्न कार्यालयों के काम से आते हैं और उन्हें अपनी गाडियां शहर से दो किलोमीटर दूर कहीं सड़क के किनारे खड़ी करनी पड़ती है । यही नहीं शहर में आॅटो की भी कोई व्यवस्था नहीं है ताकि लोग आॅटो का इस्तेमाल करके शहर का कार्य करवा सके । शहर के सड़कों के किनारे स्थानीय लोगों द्वारा स्थाई पार्किंग बना दी गई है । एसडीएम कार्यालय राजगढ़ के अनुसार उप मंडल में 13348 विभिन्न श्रेणियों के वाहन पंजीकृत है जिनमें सर्वाधिक हल्के वाहनों की संख्या 5559 है । नगर पंचायत को अस्तित्व में आए करीब तीस वर्ष हो चुके है परंतु नगर पंचायत आज तक शहर की सफाई और पार्किेग की व्यवस्था नहीं कर पाई है ।
नगर पंचायत के सचिव अजय गर्ग ने बताया कि अढाई बीघा भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग निर्मित की जाएगी । इस भूमि पर वन निगम द्वारा 104 पेडों का कटान कर दिया गया है । इस बहुमंजिला पार्किंग में 10 से 15 दुकानों का प्रावधान किया जाएगा । इसके अलावा करीब 150 हल्के वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था की जाएगी । जिसका नक्शा व प्राक्कलन लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया जा रहा है । बताया कि बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण के लिए नगर पंचायत के पास एक करोड़ दस लाख की राशि मौजूद है ।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Wednesday, October 21
