नाहन 13 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाएं गए विशेष अभियान के तहत आज एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर गठित पीओ सेल द्वारा आज उद्घोषित अपराधी को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान अमन राजबर उर्फ अभिलाष निवासी गांव बरहान उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार जिला स्तर पर गठित पी ओ सेल द्वारा जिला में उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत आज पीओ सेल ने पुलिस थाना पांवटा साहिब के अभियोग संख्या 303/11, दिनांक 23 सितंबर 2011, निम्नधारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम में वांछित उदघोषित अपराधी को पकड़ा गया। इसके साथ ही इस वर्ष पीओ सेल नाहन द्वारा विभिन्न अभियोगों में उदघोषित किए गए 06 उदघोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
उधर पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल ने बताया कि आज पीओ सेल द्वारा उदघोषित अपराधी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
