Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»चार महीनों में ही उखड़ने लगी छैला- नेरीपुल- यशवंत नगर रोड़ की टारिंग
    सिरमौर

    चार महीनों में ही उखड़ने लगी छैला- नेरीपुल- यशवंत नगर रोड़ की टारिंग

    By Himachal VartaJuly 14, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 14 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  चार माह के अंतराल में ही छैला- नेरीपुल- यशवंत नगर – कुम्हारहट्टी सड़क की टारिंग उखड़ने लग गई है । जिस बारे  क्षेत्र के लोगों ने  टारिंग की गुणवता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं । बता दें कि इस वर्ष अप्रैल-मई माह के दौरान इस रोड़ पर टारिंग की गई थी । तीन जिला को जोड़ने वाली इस सड़क के सुधारीकरण व पक्का करने पर 46 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है । विभागीय सूत्रों के अनुसार इस 85 किलोमीटर लंबी इस सड़क का  42 किमी हिस्सा राजगढ़ डिवीजन के अधीन आता है । शेष 43 किलोमीटर हिस्सा ठियोग, सोलन और कसौली डिविजन के अधीन आता है । विभाग द्वारा इस कार्य को  जुलाई 2020 र्में  पीकेसी कंपनी को  अवार्ड किया गया है । आगामी वर्ष 2025 तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ।
    काग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी संजीव शर्मा, राजकुमार ठाकुर, रासूमांदर क्षेत्र के पूर्व प्रधान  अरूण मेहता, जगमोहन मेहता, रमेश सरैक, प्रदीप कंवर, ज्ञान दत शर्मा शरगांव सहित अनेक लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा उचित पर्यवेक्षण न किए जाने पर चार  महीनों के भीतर ही टारिंग उखड़ जाना चिंता का विषय है जिसके लिए इन्होने मुख्यमंत्री से  उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है  । गौर रहे कि इस सड़क के केवल दस फुट हिस्से को पक्का किया गया है जोकि कम है । जिस कारण कई बार साईड देते हुए गाड़ियां झोल खाने से हादसे की संभावना उत्पन्न हो जाती है । यही नहीं कंपनी द्वारा शरगांव गज्यों से पनेली तक के करीब डेढ किलोमीटर हिस्से को पक्का नहीं किया गया । इस हिस्से में इतने गहरे गडडे हैं कि छोटी गाड़ियों के चैंबर टूट जाते है ।
    सबसे अहम बात यह है कि विभाग द्वारा  इस सड़क को  नौ टन गाड़ियों के भार को ध्यान में रखते हुए  पक्का किया जा रहा है । जबकि इस सड़क पर 27 टन  टिप्पर ट्राॅला बेलगाम चल रहे हैं जिन पर विभाग का कोई निंयंत्रण नहीं है  । जिससे कुछ दिनों में इस सड़क की हालत पहले की भांति दयनीय हो जाएगी । इनका कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों को मध्यनजर रखते हुए सड़क को पकका करना चाहिए ताकि कम से कम पांच वर्ष तक सड़क ठीक रहे । नौ टन पास रोड़ पर 27 टन के टिप्पर ट्राॅला चलने से सड़क का टूटना स्वाभाविक है ।
    इनका कहना है कि बीते वर्षों में अनेको ंबार इस रोड़ को पक्का किया गया था परंतु गुणवता के अभाव में एक साल में ही सड़क में गडडे पड़ जाते हैं जिससे वाहन धारकों बहुत गाड़ी चलाने में बहुत दिक्कत पेश आती है । बता दें कि यशवंतनगर -नेरीपुल-छैला मार्ग से हर वर्ष शिमला जिला के कोटखाई, जुब्बल, रोहड़ू क्षेत्र का सेब इस मार्ग के माध्यम से प्रदेश व देश की विभिन्न मंडियों में पहूंचता है । सड़क की दयनीय स्थिति होने के कारण हर वर्ष सेब व टमाटर सीजन के दौरान काफी हादसे पेश आते हैं जिसके चलते प्रशासन द्वारा धमून से लेकर नेरीपुल सड़क को एक्सीडेंटल जोन घोषित किया गया है ।
    अधीशासी अभियंता लोनिवि मंडल राजगढ़ नरेन्द्र वर्मा ने माना  कि कई स्थानों पर बरसात के कारण टारिंग उखड़ गई है । जिसमें शीघ्र ही पैचवर्क करवाया जाएगा ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.