Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रामपुर बुशहर में 12 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तक होगी अग्निवीरों की भर्ती
    सिरमौर

    रामपुर बुशहर में 12 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तक होगी अग्निवीरों की भर्ती

    By Himachal VartaJuly 15, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 15 जुलाई ( हिमाचलवार्ता न्यूज)भारतीय सेना भर्ती कार्यालय, शिमला के निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय थल सेना में अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीरों की भर्ती शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिला से सम्बन्धित युवाओं के लिए 12 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तक प्रीथी मिलिट्री स्टेशन, अवेरीपट्टी, रामपुर बुशहर, जिला शिमला (हि. प्र.) में आयोजित की जायेगी।
    उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में अग्निवीर सिपाही सामान्य ड्युटी, अग्निवीर लिपिक/स्टोर कीपर टेक्निकल, टेक्निकल तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं व अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वी पास के पदों की भर्ती की जाएगी जिसकी सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन जनवरी, 2023 में प्रस्तावित है।
    उन्होंने बताया कि भारतीय सेना की इन भर्ती रैलियों में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को भारतीय सेना की विभागीय वेबसाईट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण की प्रक्रिया पहली अगस्त से 30 अगस्त 2022 तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना तथा पुरानी सेना भर्ती योजना में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की पात्रता तथा अन्य शर्ते ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाईट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने सेना भर्ती में भाग लेने के सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वह अपना पंजीकरण कराने से पहले सेना की वेबसाईट पर भर्ती के लिए पात्रता व अन्य शर्तों का अवलोकन अवश्य कर लें। उन्होंने उम्मीदवारों को सलाह दी कि वह दलाल और धोखेबाज लोगों से दूर रहें और नशीले पदार्थों के सेवन से बचे।
    कर्नल शलव सनवाल ने बताया कि अग्निपथ योजना में आई. टी. आई. पास (तकनीकी पद) के युवाओं को भी अग्निवीर बनने का सुनहरा अवसर है। अग्निवीर तकनीकी पदों के लिए सेना ने शैक्षणिक योग्यता में मौजूदा योग्यता के अतिरिक्त आई. टी. आई. कोर्स और डिप्लोमा की योग्यता को भी समाविष्ट किया है तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 8वीं पास रखी गई है। उन्होंने बताया कि अग्निवीर तकनीकी पद के लिए आई. टी. आई. कोर्स और डिप्लोमा धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी। भर्ती के दौरान इन्हें बोनस अंक दिए जाएंगे। भारतीय सेना भर्ती कार्यालय, शिमला ने शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले के युवाओं के लिए भर्ती का शेड्यूल जारी कर दिया है।
    उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण विंडो तीस दिनों के लिए खुली रहेगी। शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिलों के जो युवा पात्रता मापदंडों को पूरा करते हैं, वह अग्निवीर सामान्य ड्युटी, अग्निवीर लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी तथा अग्निवीर ट्रेडसमैन 10वीं व अग्निवीर ट्रेडसमैन 8वीं पास के पदों के लिए पंजीकरण करवा सकते हंै। उन्होंने बताया कि जिनका जन्म एक अक्टूबर 1999 से एक अप्रैल 2005 के बीच हुआ है, ये वेबसाइट पर प्रकाशित रैली अधिसूचना के अनुसार पात्रता मापदंड के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
    कर्नल शलव सनवाल ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए भर्ती का स्थल बदला जा सकता है। उन्होंने बताया कि अग्निवीर महिला सैनिक पुलिस की भर्ती रैली की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.