नाहन(हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जिला सिरमौर के नाहन निर्वाचन क्षेत्र के औद्योगिक नगर कालाआम में उप तहसील देने पर स्थानीय लोगों ने हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर स्थानीय ग्राम वासियों ने कालाअंब में ना केवल खुशियां मनाई , बल्कि खूब मिठाइयां भी बांटी।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान , पूर्व बीडीसी अध्यक्ष यशपाल शर्मा , कालाअंब पंचायत के उप प्रधान मोहम्मद इस्लाम , पूर्व प्रधान राजेश चौहान , युवा मोर्चा के राजीव चौधरी , किसान मोर्चा के श्यामलाल , उद्योग प्रकोष्ठ के नितिन गोयल , भाजपा के सचिन गोयल , रामकुमार , लियाकत अली , पूर्व उप प्रधान रिंकू , यशपाल शर्मा , जयपाल शर्मा , मोहम्मद यामीन और चमन लाल आदि ने बताया कि कालाअंब में उप तहसील की लंबे अरसे से मांग चल रही थी।
उन्होंने इसके लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल का आभार व्यक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछले 4 वर्षों में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास किया है।
उन्होंने कहा कि यदि नाहन निर्वाचन क्षेत्र की बात करते हैं तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में निर्वाचन क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ है।
उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों से निर्वाचन क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा हुआ था , लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही नाहन निर्वाचन क्षेत्र के विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि यदि पिछले 4 वर्षों की बात करते हैं तो नहान निर्वाचन क्षेत्र में करीब 30 से अधिक पुलों का निर्माण हुआ है।
वहीं दर्जनों सड़कें और कई अन्य विकासात्मक कार्य निर्वाचन क्षेत्र में हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर उन्हें जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
