Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बैंक प्रबंधन जल्द निपटाए मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के अंतर्गत ऋण सम्बंधित मामले – राम कुमार गौतम
    सिरमौर

    बैंक प्रबंधन जल्द निपटाए मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के अंतर्गत ऋण सम्बंधित मामले – राम कुमार गौतम

    By Himachal VartaJuly 16, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में सभी बैंक प्रबंधक  मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत ऋण संबन्धित मामलों को 30 जुलाई 2022 तक  निपटाए। यह निर्देश  उपायुक्त सिरमौर  रामकुमार गौतम ने बैंक सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    उन्होंने कहा कि सभी बैंक 25 जुलाई तक ऋण संबन्धित सभी मामलों की समीक्षा करें। यदि कोई मामला मानकों के अनुरूप स्वीकृति के योग्य नहीं है, तो उसे तुरंत अस्वीकृत कर दें, पर मामलों को बेवजह लंबित न रखें। उन्होंने सभी बैंको को प्राथमिकता के आधार पर मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने बताया कि इस योजना का आरंभ प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के के लिए प्रोत्साहित करने के लिए किया है। इस योजना के अंतर्गत वह सभी नागरिक जो उद्योग, सर्विस सेक्टर व्यापार स्थापित करना चाहते हैं उन्हें ऋण पर सब्सिडी हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। यह सब्सिडी राशि 25 से लेकर 35 प्रतिशत तक होगी। इसके  अंतर्गत 60 लाख रुपए तक के ऋण पर सरकार द्वारा 3 वर्ष तक ब्याज में 5 की अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी।
    उन्होंने बैंकों से स्वरोजगार गतिविधियों के लिए उदारतापूर्वक ऋण देने को भी कहा। सभी बैंकों एवं विभागों के अधिकारियों को सरकार की स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति के मामलों का समयबद्ध निपटारा करने को कहा।

     बैठक में लीड बैंक प्रबंधन राजीव अरोड़ा, सतीश शर्मा प्रबंधक एसबीआई, जे डी शर्मा वरिष्ठ प्रबंधक को ऑपरेटिव बैंक, मनोज कुमार बैंक प्रबंधन आईसीआईसीआई, दलीप शाखा  प्रबंधक उत्कर्ष बैंक, पूनम पीएनबी बैंक, तरुण शर्मा एचडीएफसी बैंक, डीएस परमार एचपी ग्रामीण बैंक, अभिषेक प्रबंधक यूनियन बैंक सहित अन्य संबंधित अधिकारी  उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.