Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»केन्द्र सरकार ने कीरतपुर-नेरचैक राष्ट्रीय राजमार्ग की फोर लेनिंग के लिए 1455.73 करोड़ के टेंडर करने की स्वीकृति दी
    हिमाचल प्रदेश

    केन्द्र सरकार ने कीरतपुर-नेरचैक राष्ट्रीय राजमार्ग की फोर लेनिंग के लिए 1455.73 करोड़ के टेंडर करने की स्वीकृति दी

    By Himachal VartaJanuary 11, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां यह जानकारी दी की भारत सरकार ने कीरतपुर से नेरचैक राष्ट्रीय राजमार्ग की फोर लेनिंग के शेष कार्य के लिए धनराशि जारी कर दी गई है और यह कार्य शीघ्र ही पूरा किया जाएगा जिससे राज्य के लोगों को सुविधा मिलेगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केन्द्रीय भूतल, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के पास इस मामले को उठाया था और यह निर्णय उसी का परिणाम है।
    उन्होंने कहा कि हाइब्रिड एन्युटी मोड (एचएएम) पर सुदंरनगर बाईपास को छोड़कर एनएच 21 ग्रीन फील्ड एलाईनमेंट के कीरतपुर से नेरचैक की चार लेन के शेष कार्य के लिए 1455.73 करोड़ रुपये के टेंडर को स्वीकृति दी है।
    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हाईब्रिड एन्युटी मोड (एचएएम) पर शुक्रवार को इस सड़क के शेष काम के लिए टेंडर दिया है और जो कम्पनी इस राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण करेगी, वह 15 सालों तक इसकी देखरेख भी करेगी। उन्होंने कहा कि 29 किलोमीटर का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है और शेष कार्य प्रगति पर है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 के विकास रखरखाव और प्रबंधन का जिम्मा एनएचएआई को सौंपा था। प्राधिकरण ने कीरतपुर से नेरचैक के फोर लेन के लिए बनावट, निर्माण, संचालन और हस्तांतरण के आधार पर कार्य करने का जिम्मा उठाया है। इसके लिए एक निजी संस्था के चयन के लिए बोली प्रक्रिया कराने का फैसला लिया है, जिसके माध्यम से इस परियोजना का कार्य दिया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.