Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»विधानसभा अध्यक्ष ने किया निहोग से बोहरलीघाट सड़क का शिलान्यास
    हिमाचल प्रदेश

    विधानसभा अध्यक्ष ने किया निहोग से बोहरलीघाट सड़क का शिलान्यास

    By Himachal VartaJanuary 11, 2020
    Facebook WhatsApp

    चाकली पंचायत में 35.98 लाख से निर्मित सरोगा टिक्कर पेयजल योजना का किया उद्घाटन
      नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने आज निहोग में 22 लाख रूपये से निर्मित होने वाली निहोग से बोहरलीघाट सडक का शुभारंभ करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार का प्रयास है कि कोई भी गांव मुख्य धारा से न छूटे।
    उन्होने बताया कि वर्तमान सरकार के द्वारा वन अधिकार अधिनियम लागू करने के बाद धारटीधार क्षेत्र की 56 सडको को वन विभाग द्वारा सडक निर्माण की स्वीकृति मिली जिसमें निहोग से बोहरलीघाट सडक भी एक है। उन्होने जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस सडक के निर्माण से 5 गांवो जिनमें चमयाड, बोहरलीघाट, करड, बाडोग, खान्दा व क्यारी के 300 से ज्यादा लोगो को लाभ पहूचेगा।
    उन्होने कहा कि लोगो को बेहतर आवगमन के साथ समय पर मरीजो को अस्पताल पहूंचाने व किसानो को उनकी फसलोें को मण्डी तक पहूंचाने में लाभ मिलेगा। इसके अतरिक्त उन्होने चमयाड से कोहराड सडक में काम शुरू करने के लिए 1 लाख रूपये देने की घोषणा की और कहा कि यदि ग्रामवासी इस सडक की एन.ओ.सी. प्रदान करे तो शीघ्र ही इस सडक को बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
    इसके अतिरिक्त डा0 बिंदल ने चाकली पंचायत मे 35.98 लाख से निर्मित सरोगा टिक्कर पेयजल योजना का उदघाटन करते हुए कहा कि इस योजना से चाकली व सरोगा टिक्कर के लोगो को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होने कहा कि शीघ्र ही बनेठी व चाकली पंचायतो के लिए पेयजल की नई परियोजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना का लाभ आगामी गर्मीयों तक लोगो को मिलेगा।
    इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने राजकीय हाई स्कूल निहोग के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप् में शिरकत करते हुए मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरित किये और विद्यालय के भवन मुरम्मत व स्टेेज निर्माण के लिए 2 लाख रूपये देने की घोषणा की। उन्होने अध्यपको से कहा कि आज सरकार स्कूलों मे शिक्षा का स्तर ऊंचा करने के लिए हर संभव सुविधाए प्रदान कर रही है। अध्यपको को चाहिये कि वो भी नवोन्मेष पद्धती अपनाकर सरकारी स्कूलोें मे शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में अपना सहयोग सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्यअध्यापक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया व स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
    इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, चाकली पंचायत के प्रधान मान सिंह, उप प्रधान राजेश, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग विजय अग्रवाल, अधीक्षण अभियन्ता राज्य विद्युत बोर्ड राकेश कपूर, खण्ड विकास अधिकारी नाहन अनूप शर्मा व गणमान्य व्यक्तियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.