Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ
    • रोटरी के नवनियुक्त प्रधान ने की उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मुलाकात
    • छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा..
    • विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    • सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    • किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 11
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अमेरिकन कीट के हमले से परेशान किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी फाल आर्मी वर्म ट्रैप की तकनीक
    सिरमौर

    अमेरिकन कीट के हमले से परेशान किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी फाल आर्मी वर्म ट्रैप की तकनीक

    By Himachal VartaJuly 26, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- अमेरिकन कीट के हमले से परेशान किसानों के लिए फाल आर्मी वर्म ट्रैप की तकनीक फायदेमंद साबित हो सकती है। इस ट्रैप सिस्टम से मक्की के अलावा ज्वार, गन्ना, चावल, गेहूं व रागी फसलों में भी कीट-पतंगों का प्रभाव कम होगा। दरअसल फेरोमोन जाल यानी वर्म ट्रैप में एक विशेष गंध वाला कैप्सूल इस्तेमाल होता है जो मादा पतंगों की गंध छोड़ेगा। इससे नर पतंगे आकर्षित होकर इसमें लगी फनल में ट्रैप होंगे।

    इससे पतंगों की संख्या वृद्घि को नियंत्रित कर फसल को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा। कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर (धौलाकुआं) ने इस तकनीक को किसानों तक पहुंचाना शुरू कर दिया है।

    कई किसानों को फेरोमोन ट्रैप निशुल्क बांटे गए हैं ताकि किसान खेती के नुकसान को कम कर सकें। इस ट्रैप में लगा कैप्सूल एक माह तक सक्रिय रहता है और इसके इस्तेमाल से कीटनाशकों का प्रयोग भी नहीं करना पड़ेगा।
    के वी के सिरमौर (धौलाकुआं) के वैज्ञानिक कीट-पतंगों के प्रकोप को कम करने के लिए लगातार प्रयत्नशील  हैं और किसानों को वर्म ट्रैप के बारे में जानकारी दे रहे है। बता दें कि सिरमौर ही नहीं पूरे प्रदेश में मक्की की फसल पर फाल आर्मी वर्म का प्रकोप अधिक बढ़ गया है।

    किसान कई तरह के कीटनाशकों का इस्तेमाल कर रहे हैं और यह कीटनाशक महंगे होने के कारण किसानों की पहुंंच से दूर हैं। मक्की में कीट के प्रभाव को कम करने के लिए वैज्ञानिक किसानों को नए तौर तरीके बता रहे हैं।

    फॉल आर्मी वर्म को अमेरिकन कीट के नाम से जाना जाता है और यह पिछले दो-तीन साल से प्रदेश में भी सक्रिय है। ये वर्म कई अवस्थाओं से गुजरकर अंत में पतंगे का रूप लेता है। के वी के लगातार किसानों को फसलों के बचाव को लेकर किसानों को जागरूक कर रहा है।

    सुंडी व पतंगे मक्के को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके लिए किसानों को फेरोमोन जाल (ट्रैप) को खेतों में लगाने की विधि किसानों को बताई जा रही है। इसे फसल से एक फीट ऊपर स्थापित किया जाना चाहिए। ये मादा पतंगों की गंध छोड़ेगा और नर पतंगों को आकर्षित कर ट्रैप करेगा। एक बीघा भूमि पर दो ट्रैप इस्तेमाल करने से फसल पर पतंगों का प्रभाव कम होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ
    • रोटरी के नवनियुक्त प्रधान ने की उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मुलाकात
    • छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा..
    • विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    • सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.