Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पेंशनभोगी संघ की शिकायत पर एक्शन में आई सरकार
    सिरमौर

    पेंशनभोगी संघ की शिकायत पर एक्शन में आई सरकार

    By Himachal VartaJuly 28, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश पेंशनभोगी संघ की शिकायत पर सरकार के द्वारा कड़ा संज्ञान लिया गया है। संघ के प्रदेश महासचिव के द्वारा प्रदेश के तमाम उप निदेशक कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों पर पेंशनर्स को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। महासचिव का कहना था कि ग्रेट टू अधीक्षक और उपनिदेशक अक्सर पेंशनर्स के साथ अड़ियल रवैया अख्तियार करते हैं।

    वही पेंशनभोगी संघ के सदस्य केएस नेगी का अधिकारियों और कर्मचारियों के अड़ियल रवैया के चलते लंबे समय तक पेंशन रिवाइज नहीं की जाती है। इनके अड़ियल रवैया के चलते प्रिंसिपल कैडर तथा हेड मास्टर कैडर को बेवजह परेशान किया जा रहा है। संघ की शिकायत है कि उपनिदेशक कार्यालय में तैनात अधीक्षक ग्रेड 2 ना तो समय पर ड्यूटी आते हैं और ना ही पेंशनर्स के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं।

    उनका कहना है कि अधिकतर ऐसे कर्मचारी हैं जो लंबे समय से एक ही सीट पर बैठे हुए हैं। दिनांक 7 जुलाई 2022 को निदेशक उच्च शिक्षा को प्राप्त इस शिकायत पत्र के बाद विभाग हरकत में आया। जारी किए गए आदेशों में प्रदेश के तमाम उप निदेशक हायर और एलिमेंट्री को 3 वर्ष या उससे अधिक कार्य करने वाले ग्रेड 2 कर्मचारी व अन्य अधिकारियों की सूचना जल्द भेजने के लिए कहा गया है।

    आदेशों की प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय को भी प्रेषित की गई हैं। वही पेंशनभोगी संघ हिमाचल प्रदेश के द्वारा शिकायत पर लिए गए एक्शन को लेकर जल्द कार्रवाई की मांग भी की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.