Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन विधानसभा के लिए 3 नए पीएचसी व एक सीएचसी स्वीकृत – डा बिंदल
    सिरमौर

    नाहन विधानसभा के लिए 3 नए पीएचसी व एक सीएचसी स्वीकृत – डा बिंदल

    By Himachal VartaJuly 30, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-   चिकित्सा के क्षेत्र में नाहन विधानसभा में विगत साढ़े चार साल में आशातीत सुधार हुआ है। प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने शुक्रवार को 3 नई पीएचसी पंजाहल, सैनवाला-मुबारिकपुर, त्रिलोकपुर, व धौंलाकुंआ-रामपुर में सीएससी खोलने की स्वीकृति प्रदान की है।
    विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन में यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2017 से पूर्व अर्थात 70 सालों में कुल 6 पीएचसी खोले गए जिसमें धगेड़ा, जमटा, बनेठी, कौलांवालाभूड़, धौलाकुंआ और माजरा पीएचसी शामिल है। जबकि विगत साढ़े चार वर्षों में यानि जयराम ठाकुर सरकार में 4 नये पीएचसी शंभुवाला, सुरला, बर्मा पापड़ी व कोलर में खोले गए हैं।  अब प्रदेश सरकार ने 3 नई पीएचसी व एक सीएचसी नाहन विधानसभा क्षेत्र में खोलने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस प्रकार नाहन निर्वाचन क्षेत्र में 70 सालों मंे 6 व वर्तमान के साढ़े चार साल में 7 पीएचसी और एक सीएचसी खोले गए हैं।
    उल्लेखनीय है कि कालाआम क्षेत्र में हजारों मजदूर काम करने आते हैं। पूर्व में केवल एक ईएसआई डिस्पैंसरी यहां खोली गई है। अब भाजपा सरकार में डा. बिन्दल के  भरपूर प्रयासों से 96 करोड़ रुपये की लागत से ईएसआई का बड़ा अस्पताल कालाआम में खोला जा रहा है।
    नाहन क्षेत्र में हैल्थ सब सेंटर के नये भवनों के निर्माण में भी क्रांति आई है। पीएचसी कोलर का नया विशाल भवन और पीएचसी बनेठी का नया भवन बनाकर जनता को समर्पित कर दिया गया है।
    पीएचसी बर्मा पापड़ी, पीएचसी सुरला का नया भवन बन रहा है, पीएचसी जमटा, पीएचसी शंभुवाला के भवन निर्माण के लिए धनराशि दे दी गई है और इसके लिए भूमि चयन का कार्य चल रहा है। एचएससी काटल-मंडलाह, एचएससी मीरपुर गुरूद्वारा, एचएससी मोगीनंद, एचएससी सैनवाला-आमवाला, एचएससी पंजाहल, एचएससी धौलाकुंआ, एचएससी रामपुर आदि के लिए धनराशि का प्रावधान करके भवन निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा एचएससी पंजाहल, आमवाला-सैनवाला, मोगीनंद जनता को समर्पित कर दिए गए हैं।
    डा. बिन्दल ने कहा कि यदि हम नाहन क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में पूर्व के 70 सालांे और वर्तमान सरकार के साढ़े चार सालों के कार्यों का तुलनात्मक अध्ययन करें तो यह पाएंगे कि हमने वर्तमान के मात्र साढ़े चार साल के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय और ऐतिहासिक उपलब्धियां की हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.