Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राजगढ़ वन मंडल में 171 हैक्टेयर भूमि पर रोपित होगें 50 हजार पौधे -डीएफओ
    सिरमौर

    राजगढ़ वन मंडल में 171 हैक्टेयर भूमि पर रोपित होगें 50 हजार पौधे -डीएफओ

    By Himachal VartaAugust 3, 2022
    Facebook WhatsApp

    राजगढ़ (हिमाचल वार्ता न्यूज) वन मंडल राजगढ़ में इस बरसात के सीजन में 171 हैंक्टेयर भूमि पर करीब 50 हजार विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए जाएगें । जिनमें देवदार, चीड़, बांस के अतिरिक्त औषधीय पौधे आंवला, जामुन, बेहड़ा, हरड़, कचनार, बीउल इत्यादि पौधों का रोपण किया जाएगा ताकि राजगढ़ क्षेत्र में ग्रीन कवर में वृद्धि हो सके ।
    यह जानकारी वन मंडल अधिकारी राजगढ़ टी0 वैंकटेशवर ने देते हुए बताया कि कुल 171 हैक्टेयर में से 165 हैक्टेयर भूमि पर 42900 बड़े पौधे तथा  छः हैक्टेयर भूमि पर 6600 सामान्य पौधे रोपित किए जाएंगे । वन मंडल राजगढ़ के अधीन चार वन परिक्षेत्र राजगढ़, हाब्बन, नारग और सरांह आते हैं । इस मानसून में राजगढ़ रैंज में 20 हैक्टेयर भूमि पर 5500 पौधे , हाब्बन रैंज में 45 हैक्टेयर भूमि पर 9000 पौधे और नारग रैंज में 10 हैक्टेयर भूमि पर पांच हजार विभिन्न प्रजातियों के बड़े पौधे रोपित किए जाएगें । जबकि सरांह रैंज में कुल 96 हैक्टेयर भूमि पर करीब तीस हजार पौधे रोपित होगें जिनमें 90 हैक्टेयर भूमि पर 23400 बड़े और छः हैक्टेयर भूमि पर 6600 छोटे पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है ।
    डीएफओ ने जानकारी दी कि राजगढ़ वन मंडल में  21414 हैक्टेयर भूमि पर वन क्षेत्र के अधीन आती है जिसमें मुख्यतः देवदार, मोहरू, बान, आंवला, जामुन  और चीड़ के सर्वाधिक जंगल पाए जाते  हैं । उन्होने बताया कि अच्छी बारिशे होने के फलस्वरूप वन मंडल मंे पौधरोपण का कार्य आरंभ कर दिया गया है । जिसमें जलवायु के आधार पर पौधे रोपित किए जाएंगे जिसमें  औषधीय पौधे खैर, जामुन, आंवला इत्यादि पौधों को सर्वाधिक महत्व दिया जाएगा । उन्होने बताया कि पौधरोपण करने के साथ साथ जीवित दर को बढ़ाने पर विशेष बल दिया जाएगा । इसके अतिरिक्त सभी शिक्षण संस्थानों व पंचायत स्तर भी पौधों का वितरण किया जाएगा ताकि इस महोत्सव में लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित हो सके । उन्होने लोगों से पौधरोपण के इस महोत्सव में भाग लेने का आग्रह किया गया है ताकि यह अभियान एक जन आन्दोलन बन सके ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.