नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-बीते रविवार से लापता चल रहे सिरमौर सयारला गांव निवासी 55 वर्षीय प्रकाश चंद का चूड़धार के जंगलों में शव बरामद हो गया है। प्रकाश चंद की मौत की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद शिमला पुलिस मौके पर पहुंच गई है, तथा मामले की जांच जारी है।
असल में मामला सिरमौर और शिमला सीमा के नजदीक का है। परिजनों के द्वारा प्रकाश चंद के गुमशुदगी की सूचना राजगढ़ पुलिस को दी गई थी। तो वही गांव के लोग खुद भी समूह बनाकर जंगलों में प्रकाश चंद को खोज रहे थे। आज बुधवार को मृतक के बेटे के द्वारा खाई में कुछ नजर आया।
जैसे ही सभी लोग उस जगह पर पहुंचे तो सबके होश उड़ गए, प्रकाश चंद मृत अवस्था में खाई में पड़ा हुआ था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा आसपास के तमाम साक्ष्यों को जुटा लिया गया।
उधर, डीएसपी चौपाल राजकुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा मौके के हालात को देखकर लगता है कि इनकी मौत ढांक से गिरने के कारण हो सकती है। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।
