नाहन। हिमाचल प्रदेश को भू-जल अधिनियम की धारा-5 की उप-धारा-3 के अतंगर्त अधिसूचित घोषित किया गया है जिसके तहत अब जिला सिरमौर में किसी प्रकार की औद्योगिक, वाणिज्य, सिंचाई या घरेलू उपयोग के लिये नलकूप, बोरवेल व एनर्जेटिक हैंडपंपों की ड्रिलिग से पहले हिमाचल प्रदेश भू-जल प्राधिकरण की अनुमति आवश्यक है।
यह जानकारी देते हुए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधीशाषी अभियन्ता मनदीप गुप्ता ने बताया कि भू-जल विकास प्रबन्धन विनियमन एंव नियन्त्रण अधिनियम-2005 के तहत जिला सिरमौर की मौजूदा भूजल अमूर्त संरचनाएं (जमीन के अन्दर से पानी निकालने के लिए बनाई गई सभी व्यवस्थाएं) जो अभी तक पंजीकृत नही की गई है अब उन्हे भी हिमाचल प्रदेश भू-जल प्राधिकरण के अंतगर्त पंजीकृत करवाना होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01702-222238 पर सम्पर्क कर सकते है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28