Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»उपायुक्त सिरमौर ने जामना स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नवाजे मेधावी
    हिमाचल प्रदेश

    उपायुक्त सिरमौर ने जामना स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नवाजे मेधावी

    By Himachal VartaJanuary 14, 2020
    Facebook WhatsApp

    विद्यार्थी जीवन से ही स्वच्छता को व्यवहारिक रूप में लाएंः-डा. परूथी
     नाहन। उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामना में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन मे जो महत्व शिक्षा और खेल का है वही महत्व स्वच्छता का भी है उन्होने सभी विद्यार्थियों को अपने आस-पास साफ सफाई रखने वह नशे जैसी कुरितियों से दूर रहने और स्ंवय को फिट इंडिया मूवमैट से जोडकर अपने को निरोगी बनाने का आहवाहन किया।
    इस अवसर पर उन्होने विद्यार्थियों को ‘एक दिन स्कूल के नाम’ स्वच्छता कार्यक्रम की सफलता के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि आज सभी विद्यार्थियो ने जिला सिरमौर को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में अलग पहचान दी है।
    उन्होने कहा कि ‘एक दिन स्कूल के नाम’ स्वच्छता कार्यक्रम पहले चरण के तहत, 879 स्कूलों के 27976 छात्रों ने 1825 किलोग्राम से अधिक पॉलिथीन एकत्र किया, 310 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई की और 631 पॉलीब्रिक्स बनाए। इसी प्रकार, अभियान के दूसरे चरण के तहत, 1152 स्कूलों के 52,042 छात्रों ने 3162 किलोग्राम से अधिक पॉलिथीन इकट्ठा किया और 605 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई की व 3766 स्थानीय निकायों के सदस्यों की मदद से 4804 पॉलीब्रिक्स बनाए। इसी प्रकार जिले के 2031 स्कूलों के कुल 80,018 छात्रों ने अब तक 4990 किलोग्राम पॉलीथिन एकत्र किया है, लगभग 916 किलोमीटर क्षेत्र की सफाई की और 5435 पॉलीब्रिक्स बनाए। उन्होने विद्यार्थियों को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिये जाने वाले किंकरी देवी पुरस्कार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जो भी शिक्षण सस्ंथान जिला को पॉलीथीन मुक्त करने में प्रथम स्थान हासिल करेगा उसे 80 हजार व द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 55 हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 35 हजार रूपये दिये जाएगे।
    उन्हाेंने कहा कि हमे गीले और सुखे कुडे को अलग-अलग रखने की आदत डालनी चाहिए ताकि कूडे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान हो सके। उन्होंने कहा कि गलने सडने वाले पदार्थों से जैविक खाद तैयार की जा सकती है और साफ प्लास्टिक का प्रयोग सड़क निर्माण में किया जा सकता है जबकि गन्दी प्लास्टिक से पॉलीब्रिक्स बनाई जा सकती है, जिसका प्रयोग पोली बेन्च, दिवार इत्यादि बनाने में हो सकता है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में अभी तक 20 हजार से ज्यादा पॉलीब्रिक्स बनाई जा चुकी है।
    उन्होने बताया कि जिला सिरमौर को 6 जून, 2020 तक पूर्णता स्वच्छ बनाना हमारा लक्ष्य है, जिसके लिए उन्होंने सभी पंचायतों, महिला मण्डलों, नव युवक मण्डलों, स्वयं सहायता समूहों से प्रशासन का सहयोग करने का आहवान किया। उन्होंने सभी पंचायतों से सिंगल यूज पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने, पॉलीथीन बैंग की जगह कपड़े के बैंग इस्तेमाल करने, प्लास्टिक के कचरे से पालीब्रिक्स बनाने तथा कचरे को अलग-अलग कर निष्पादित करने की अपील की।
    इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जोगी राम ने मुख्यअतिथि का स्वागत कर स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
    इस अवसर पर उपायुक्त ने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों जिनमें छटी कक्षा की लक्षिता व कामना तोमर, सातवीं कक्षा की तमन्ना तोमर व नेहा चौहान, आठवीं कक्षा के तनवीर सिंह, साहिल नेगी व ममता देवी, नौवीं कक्षा की शारदा चौहान व साहिल चौहान, दसवी कक्षा की नितिका व रोहन, ग्यारवीं कक्षा की प्रियंका तोमर व रीना देवी, बारवीं कक्षा की सुनीता देवी व अकिंता देवी को पुरस्कृत किया।
    डा0 परूथी ने विद्यालय के मुख्य गेट के लिए 80 हजार रूपये और रैन वाटर हार्वेस्टिक टैंक के लिए 1 लाख 35 हजार रूपये तथा शौचालय निर्माण के लिए 1 लाख 15 हजार रूपये देने की घोषणा की।
    इस अवसर पर एसडीएम पांवटा साहिब एल.आर. वर्मा, बीडीओ पांवटा साहिब गौरव धीमान, ग्राम पंचायत कांडो च्योग प्रधान माया राम चौहान अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.