Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डा बिंदल ने किया पुलिस लाईन के समीप पार्किंग का भूमि पूजन।
    सिरमौर

    डा बिंदल ने किया पुलिस लाईन के समीप पार्किंग का भूमि पूजन।

    By Himachal VartaAugust 7, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन‌  (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- ऐतिहासिक एवं धरोहर शहर नाहन के गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए नाहन शहर में विकास कार्यों के साथ जन सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा। नाहन शहर में पेयजल की समस्या को दूर करने के साथ शहर की दूसरी सबसे बड़ी समस्या पार्किंग पर गंभीरतापूर्व फोकस करते हुए नये पार्किंग स्थलांे का निर्माण किया जा रहा है। नाहन शहर के सौंदर्यकरण और स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि कभी नगीना कहा जाने वाला अपना नाहन शहर एक बार फिर से नगीना बन कर चमके।
    विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने यह बात आज नगर परिषद नाहन के सौजन्य से वार्ड न. 6 में पुलिस लाईन के समीप बनने वाली पार्किंग के भूमि पूजन के अवसर पर कही।
    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन शहर की पार्किंग समस्या का गहराई से अध्यनन करने के उपरांत बस स्टैंड में हिमाचल की सबसे बड़ी पार्किंग बनाकर जन समर्पित की गई है। शिमला रोड़ के नाले को समतल कर यहां पर शानदार पर्किंग बनाई गई है। ढाबों मोहल्ले में पार्किग का निर्माण किया गया और अब इसका विस्तार किया जा रहा है। पक्का तालाब के समीप नगर परिषद के पुराने भवन को तोड़कर बहुमंजिला पाकिग का निर्माण कार्य तीव ग्रति से चल रहा है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि वह काम में विश्वास रखते हैं और नाहन की जनता उनके कर्म पर ही भरोसा और विश्वास करते हुए उनसे इतना प्रेम करती है। उन्होंने कहा कि लोकपंतत्र में जनप्रतिनिधि का कार्य जनता की सेवा है और हमने सेवा कार्य को अपना धर्म माना है। उन्होंने कहा कि यह हास्यास्पद है कि कांग्रेस के कुछ नेता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्य बता कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, किन्तु नाहन की जनता भोली जरूर है पर समझदार है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि नगर पालिका नाहन विकास और जनसेवा की दिशा में निरंत आगे बढ़ रही है और हम नाहन में बन रहे विभिन्न पर्किंग स्थलों के लिए नगर पालिका का नगरजनों की ओर से आभार प्रकट करते हैं।
    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्षा श्यामा पुंडीर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर, पार्षद मधु अत्री, अमित अत्री, अशोक विक्रम, दुर्गेश चौधरी, विक्रम वर्मा, योगेश गुप्ता, वीरेन्द्र पासी, संजय चौहान के अलावा देविन्द्र अग्रवाल, अमरजीत सिंह, नीति अग्रवाल, अलका गर्ग, राकेश गर्ग, संजय पुंडीर, डा. शशी सबलोक, जाकिर, आयुब खान, प्रदीप विज, आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.