श्री रैणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम 12 विभूतियों को करेगा सम्मानित। संगम अपने अगले 64वें राष्ट्रीय स्तरीय महा अलंकरण समारोह 2023 में 12 विभूतियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करेगा। पहाड़ी मृणाल आचार्य चंद्रमणि विशिष्ट द्वारा 1958 में स्थापित संस्था हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम तब से निरंतर साहित्यिक सांस्कृतिक तथा सामाजिक गतिविधियों के अतिरिक्त प्रतिवर्ष अपने स्थापना तथा संस्थापक के जन्मदिन के अवसर पर 28 जून को एक राष्ट्र स्तरीय महा अलंकरण समारोह आयोजित कर विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय कार्य कर रही विभूतियों को डॉ यशवंत सिंह परमार महाराजा राजेंद्र प्रकाश तथा आचार्य वशिष्ट के नाम पर सम्मानित करती आ रही है। हिमाचल निर्माता ,प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डा वाईएस परमार को उनकी 117 वी जयन्ती अवसर पर याद किया जा रहा है। इस दोरान हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम ने डा परमार जयन्ती अवसर पर महाअलकरण समारोह मे आगामी वर्ष सम्मानित होने वाले 12 विशिष्ट जनो की सुची जारी कर दी है। प्रतिवर्ष डा परमार जयन्ती पर वशिष्ठ जयन्ती अवसर पर देश प्रदेश की विभूतियों को उनके अनूकरणीय योगदान के लिए अलंकृत किया जाता है। जिसकी सुची डॉक्टर परमार जयन्ती पर जारी की जाती है। सिरमौर कला संगम के कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश राही की अध्यक्षता में संगम के महासचिव दिनेश दास वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता राजेंद्र ठाकुर इंद्र प्रकाश गोयल अंगिदा ताश अशोक अग्रवाल सत्यदेव सैनी विजयपाल ठाकुर कल्याण सिंह जसमेर सैनी आदि सदस्यों की उपस्थिति में निर्णय अनूसार साहित्यिक क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुके हिमाचल के मण्डी जनपद के प्रसिद्ध उपन्यासकार गंगाराम राजी तथा हरियाणा के बलदेव राज भारतीय एवं साहित्य तथा कला क्षेत्र में विशेषताप्राप्त नाहन के प्रभात कुमार को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। समाजसेवा में कुछ अलग पहचान बनाने वाले राजस्थान के डॉ.शरदचंद्र त्रिवेदी, हाब्बन (सिरमौर) की शकुंतला चौहान तथा मूलतः पंजाब से सम्बंध रखने वाले और इन दिनों सिविल अस्पताल पाँवटा साहिब में सेवारत प्रसूति विज्ञान विशेषज्ञ डॉ.सुधी गुप्ता को सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया है। पत्रकारिता के क्षेत्र में ‘हिम-हिमवन्ती’ की उप संपादक पाँवटा साहिब की सरिता गर्ग तथा ‘दिव्य हिमाचल’ के ददाहू से संवाददाता अमित अग्रवाल, चित्रकला के लिए भँगाणी साहिब (सिरमौर) के विशारद सिंह, नाट्यकला के लिए मण्डी की दक्षा शर्मा, पहाड़ी कविता के लिए शिलाई के प्रताप पराशर तथा संगीत के लिए उभरते हुए बाल कलाकार सराहन (हिमाचल) के भाविक शर्मा को सम्मानित किया जाएगा । संगम के कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि 64 वे अलकरण समारोह मे यह पुरस्कार राष्टृ स्तरीय समारोह 28 जून 2023 मे दिए जाएगें। उन्होंने चयन किए गए सभी लोगो को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है
Breakng
- सिरमौर के सुरेंद्र हिंदुस्तानी को रेलवे विकास निगम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
- बड़े स्तर पर अवैध खनन मारकंडा नदी में हो रहा है : डॉ बिंदल
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- जामना से पकड़ी 55 शीशीयां नशीला सिरप व 16,700 कैश, आरोपी गिरफ्तार
- एवीएन स्कूल के दो विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में मिला स्थान
- मोदी की ताकत का लोहा दुनिया मानती है लेकिन भारत के विपक्षी दलों को तकलीफ़ होती है : प्रताप सिंह रावत
Sunday, May 18