श्री रैणुका जी(हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर में बीती रात से ही बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश होने से जिला के नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। ऐसे में गिरी जटोन डैम श्री रेणुका जी में जल स्तर बढ़ने के कारण आज सुबह 5:10 बजे गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है। इसके अंतर्गत आने वाली पंचायतों, मैदानी इलाकों में जल स्तर बढ़ सकता है या बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।वहीं प्रशासन द्वारा लोगों से आग्रह करते हुए कहा गया है कि लोग नदी के किनारे न जाए। साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि क्षेत्र के लोग आगामी दिनों तक अपने पशुओं को लेकर भी गिरी नदी के किनारे ना जाएं, क्योंकि गिरी नदी में भारी मात्रा में बारिश से पानी आ रहा है
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2
