Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    • सिरमौर पुलिस ने ट्रक-डम्परों पर कसा शिकंजा , 19 वाहनों के किये चालान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 3
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»अनुराग ठाकुर की नाहन वासियों को सौगात, शहर में शुरू हुई सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा: राजीव बिंदल
    स्वास्थ्य

    अनुराग ठाकुर की नाहन वासियों को सौगात, शहर में शुरू हुई सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा: राजीव बिंदल

    By Himachal VartaAugust 17, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नाहन वासियों को सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा का उपहार दिया है। अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में समाजिक संस्था प्रयास द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना अस्पताल- सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा का विस्तार करते हुए यह सेवा अब हिमाचल प्रदेश के शिमला संसदीय क्षेत्र के नाहन विधानसभा क्षेत्र में भी जनसाधारण को अपनी सेवाएं प्रदान करेगी।इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ नाहन विधानसभा क्षेत्र मे ग्रामीण इलाकों के साथ साथ औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को भी मिलेगा। विधायक नाहन राजीव बिंदल ने कहा कि इस सेवा के द्वारा जनता को घर द्वार पर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना में दवा, डॉक्टर और स्वास्थ्य उपचार की सुविधा घर द्वार पर ही जनता को मिलनी आरंभ होंगी। जनता के स्वास्थ्य को जांचने की 40 प्रकार की रक्त जाँचे भी निःशुल्क की जाएंगी और उन जाँचो के आधार पर अनुभवी डॉक्टरों द्वारा उपचार एवं निःशुल्क दवाईयां मरीजों को दी जाएंगी।

    यह मोबाइल मेडिकल यूनिट हर दिन विधानसभा क्षेत्र के गावों मे जाकर जनता को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करेगी। राजीव बिंदल ने ग्राम पंचायत हरिपुर खोल में स्वास्थ्य मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर इस सुविधा की शुरुआत की एवं स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें 80 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं 35 लोगों की रक्तजाँच की गई। राजीव बिंदल ने यह भी बताया कि मात्र 4 वर्षों में संसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने 6,22,354 किमी की दूरी तय करके 8 जिलों में लगभग 7,15,132 लोगों को उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करवाई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.