Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»डॉ. बिंदल की नियुक्ति से प्रदेश भाजपा को मिलेगी मजबूती- रावत
    राजनैतिक

    डॉ. बिंदल की नियुक्ति से प्रदेश भाजपा को मिलेगी मजबूती- रावत

    By Himachal VartaAugust 25, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान देते हुए बताया कि पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सिरमौर प्रवास पर आए थे। उन्होंने अपने प्रवास के दौरान डॉ राजीव बिंदल की जमकर तारीफ की और उसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को संचालन समिति का अध्यक्ष तथा डॉ बिंदल को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।

    इस नियुक्ति के लिए जहां पर भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा डॉ. बिंदल को बधाई दी, वहीं पर उन्होंने इस नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का विशेष आभार भी प्रकट किया है। रावत ने मीडिया को जारी बयान देते हुए बताया कि डॉ. बिंदल बहुत ही ऊर्जावान नेता है और वह चुनाव प्रबंधन को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं।

    इसलिए पार्टी हाईकमान ने उनकी क्षमता को देखते हुए उनकी नियुक्ति की है। रावत ने बताया कि सरकार और संगठन प्रदेश में बहुत अच्छा काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यक्रम में जनता का भारी जनसैलाब उमड़ा था, जिसको देखकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के होश उड़ गए हैं और उसके बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं में खलबली मची हुई है।

    रावत ने बताया कि देश व प्रदेश के लोगों का कांग्रेस पार्टी से मोहभंग हो चुका है क्योंकि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद से ग्रस्त है। इसलिए आए दिनों कांग्रेस पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता पार्टी को अलविदा कह रहे हैं और भाजपा का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसलिए प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.