Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राजभवन में ‘गांधी कथा’ का आयोजन
    हिमाचल प्रदेश

    राजभवन में ‘गांधी कथा’ का आयोजन

    By Himachal VartaJanuary 18, 2020
    Facebook WhatsApp

    राज्यपाल का लोगों से सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान
    शिमला। आज यहां राजभवन में ‘गांधी कथा’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख गांधीवादी डाॅ. शोभना राधाकृष्ण ने गांधी जीवन और दर्शन पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
    कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रोय ने दीप प्रज्जवलन से किया। मुख्य सचिव अनिल खाची और भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के निदेशक मकरंद परांजपे भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मोहन दास कर्मचंद गांधी केवल नाम नहीं बल्कि एक विचार व एक आंदोलन हैं। वह ज्ञान, त्याग, तपस्या, सादगी की प्रतिमूर्ति हैं। भारतीय संस्कृति उनकी आत्मा में बसती थी और उन्होंने ग्राम स्वराज को महत्व दिया। उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण विश्व एक ऐसे दौर से गुजर रहा है जहां लोगों को पर्यावरण में बदलाव, अशांति, गंदगी, अराजकता जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है और हर व्यक्ति आगे बढ़ने की होड़ में लगा हुआ है। विध्वंस के कगार पर बैठे विश्व और आपाधापी भरे सामाजिक जीवन के लिए उनके द्वारा उपयुक्त सत्य और अहिंसा के सिद्धांत संजीवनी नजर आते हैं। उन्होंने लोगों से गांधी जी के सत्य, अहिंसा, त्याग और तपस्या के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
    उन्होंने कहा कि गांधी जी ने जीवन की अंतिम सांस तक दुनिया को नया संदेश दिया। सही मायनों में उनका संपूर्ण जीवन ही संदेश है। उन्होंने अपना जीवन एक कर्मयोगी की तरह बिताया। ऐसी महान आत्मा अपने आदर्शों, विचारों से सदैव जिंदा रहती हैं और पग-पग पर समाज का मार्गदर्शन करती रहती है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से गांधी जी के विचारों को आगे बढ़ाने और उन्हें जन-आंदोलन का हिस्सा बनाने का जो कार्य किया है वह सही अर्थों में गांधी के भारत की परिकल्पना है। गांधी जी ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का जो संदेश दिया उसे अमल में लाने की जरूरत है।
    श्री दत्तात्रेय ने कहा कि महात्मा गांधी जैसे देश के विराट महामानव का जीवन-दर्शन भारतीय ही नहीं, विश्व समुदाय के लिए आज भी प्रेरणादायक है।
    प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.