Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»संगठन का काम डॉक्टर के पास, नब्ज़ देखकर करते हैं इलाज… नहीं है कोई साइड इफ़ेक्ट
    हिमाचल प्रदेश

    संगठन का काम डॉक्टर के पास, नब्ज़ देखकर करते हैं इलाज… नहीं है कोई साइड इफ़ेक्ट

    By Himachal VartaJanuary 18, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष पद पर डॉ. राजीव बिंदल की ताजपोशी हो गई है। भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं पर्यवेक्षक सुनील देवधर ने राजीव बिंदल की हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। ताजपोशी में केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय सहित तमाम मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। ताजपोशी में पुर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल निजी कारणों से इस समरोह में शामिल नहीं हो सके। प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार का शुभकामना संदेश समारोह में कार्यकर्ताओं को पढ़ कर सुनाया गया। समारोह में प्रदेशभर से सैंकड़ों कार्यकर्ता जोश और उत्साह के साथ ढोल नगाड़ों और पारंपरिक परिधान के साथ पहुंचे।
    इसके अलावा भाजपा राष्ट्रीय परिषद के लिये चार नामों की घोषणा भी की गई जिसमें कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से रीता धीमान, मंडी संसदीय क्षेत्र से राकेश जम्वाल, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से राजेंद्र गर्ग और शिमला संसदीय क्षेत्र से सुखराम चौधरी के नाम राष्ट्रीय परिषद के लिये मनोनीत किये गए। समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि करीब 9 वर्षों तक एक-एक कार्यकर्ता से मिलने, उनको समझने और सीखने का मौका मिला। इस दौरान उन्हें सभी का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिला। संगठन के लिए सभी की शक्ति से काम करने का प्रयास किया, आज हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष पद से रिटायरमेंट पर संतोष है कि संगठन उन्नति के शिखर ओर अग्रसर हो रहा है।
    संगठन में आज एक बेहतरीन कार्यकर्ता और कुशाग्र नेता डॉ. राजीव बिंदल के हाथों संगठन की कमान सौंपने का अवसर मिला है। उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है इनके नेतृत्व में संगठन बुलंदियां छुएगा। सरकार और संगठन ने पहले भी मिलकर काम किया है और भविष्य में भी ये परिपाटी जारी रहेगी। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पर्यवेक्षक श्री सुनील देवधर ने कहा कि भाजपा के साढ़े छः करोड़ वेरिफाइड कार्यकर्ता देश भर में है। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी, चुनाव प्रक्रिया वैधानिक तरीके से करने वाली देश की एकलौती पार्टी है। हमारे पार्टी वंशवाद और परिवादवाद वाली पार्टी नही है बल्कि विशुद्ध रूप से लोकतांत्रिक तरीके अपनाने वाला संगठन है। उन्होनें कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अहंकार और घमंड से कोसों दूर है। देवधर ने दावा किया कि भाजपा की सरकार को रिपीट करने की क्षमता जयराम ठाकुर में है।
    अब डॉ. बिंदल के साथ प्रदेश में दो बड़े कुशल और जुझारू नेता पहली बार प्रदेश में सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए काम करेंगे। हिमाचल प्रभारी एवं बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि डॉ. बिन्दल 1978 में मात्र 13 साल की उम्र के स्वयंसेवक बन गए थे। उन्होनें कहा कि बिंदल जी ने बचपन से ही अपने आप को देश के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होनें कहा कि डॉ. बिंदल चुनावी राजनीति में जीत दर्ज करने वाले नेता हैं। इस अवसर पर उन्होनें डा0 बिंदल को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। केन्द्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सतपाल सिंह सत्ती के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल मे भाजपा के लिए सराहनीय योगदान रहा। उन्होनें आशा व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. बिंदल के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में सरकार को पहली बार रिपीट करने में अवश्य सफल होगी।
    विधान सभा अध्यक्ष के नाते कानूनी और वैधानिक बाधाएं रहती थी, लेकिन अब संगठन में खुलकर काम करने का पूर्ण अवसर मिलेगा तथा संगठन को भी इसका भरपुर फायदा मिलेगा केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं पर्यवेक्षक रमेश पोखरियाल ’निशंक’ ने कहा कि डॉ बिंदल संगठनात्मक दृष्टि से बेहद संवेदनशील व्यक्ति है। सभी को साथ लेकर नेतृत्व की क्षमता और जुझारूपन उनमें मौजूद है। उन्होनें डॉ. बिन्दल को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि इनके पास काफी लम्बा संगठनात्मक अनुभव है और पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों का निर्वहन बखूबी कर चुके हैं। इनके लम्बे राजनीतिक अनुभव का फायदा पार्टी को अवश्यरूप से मिलेगा और भाजपा हिमाचल प्रदेश का संगठन और अधिक मजबूती से कार्य करेगा।
    समारोह को सम्बोधित करते हुए डॉ. बिन्दल ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होनें सतपाल सिंह सत्ती संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि उन्होनें त्रिदेव और बूथ लेवल मैनेजमेंट के साथ पन्ना प्रमुख जैसा कठिन काम करके प्रदेश में पहले विधानसभा चुनाव जीत कर सरकार बनाने का काम किया। उसके बाद लोकसभा चुनाव में रिकार्ड जीत दर्ज करवाई। प्रदेश में दो विधानसभा उप चुनाव जीत कर रिकार्ड बनाने में सत्ती की टीम का कार्य सराहनीय रहा। बिंदल ने कहा कि हिमाचल के लिए यह गौरव की बात है कि देश और दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बनने जा रहे हैं। ये हिमाचल के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि और सम्मान का विषय है।
    हिमाचल प्रदेश में 53 फीसदी मत दिलाने में सभी कार्यकर्ताओं ने बेहद चुनौतीपूर्ण काम करके दिखाया और लोकसभा चुनाव में सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को रिकार्ड मत दिलाकर देश मे सबसे ज्यादा मतों से चारों लोकसभा में जीत दिलाई। बिंदल ने पूरी निष्ठा, विश्वास और समर्पण के काम करने का वादा किया। उन्होनें कहा कि पार्टी प्रदेश में समर्पण, समरसता, समन्वय और सेवा के साथ काम करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजीव बिंदल को अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा है कि संगठन का काम डॉक्टर के पास है जो नब्ज देख कर मर्ज का पता लगा लेते है और ईलाज ऐसा होता है जिसका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है। राजीव बिंदल की दो वर्षों में बोलती बंद थी। न चाहते हुए भी पद की गरिमा का सम्मान करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर दो साल स्वर्णिम काम किया। लेकिन अब राजीव बिंदल को आज़ादी मिल गयी है और संगठन को मजबूत करने का काम मिल गया है।
    संगठन से सरकार बनती है। सरकार को चलाने में कार्यकर्ता और संगठन का सहयोग जरूरी होता है। सरकार ने दो साल में कई अभूतपूर्व काम किये हैं। विपक्ष के पास सरकार को घेरने का कोई मुद्दा नहीं है। लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल की जिसका श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को जाता है।पूरे देश मे जीत का अलग संदेश गया। 69 %वोट शेयर लोकसभा चुनावों में बीजेपी को हिमाचल प्रदेश में मिला जो देश का सबसे ज्यादा है। अगले चुनाव के लिए कार्य करने का काम शुरू हो गया ही जिसकी जिम्मेदारी राजीव बिंदल को पार्टी ने सौंपी है। सरकार और संगठन दोनों को मिलकर 2022 के लिए काम करना है। 50 सीटों को जीतकर 2022 में फिर से बीजेपी की सरकार बनानी है। पांच साल बाद सरकार बदलने का सिलसिला बदलना होगा और इस बार भाजपा इसे करके दिखाएगी। निवर्तमान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भी अपने कार्यकाल में संगठन को मजबूत काटने का काम किया है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.