Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर के सुरेंद्र हिंदुस्तानी को रेलवे विकास निगम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
    • बड़े स्तर पर अवैध खनन मारकंडा नदी में हो रहा है : डॉ बिंदल
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • जामना से पकड़ी 55 शीशीयां नशीला सिरप व 16,700 कैश, आरोपी गिरफ्तार
    • एवीएन स्कूल के दो विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में मिला स्थान
    • मोदी की ताकत का लोहा दुनिया मानती है लेकिन भारत के विपक्षी दलों को तकलीफ़ होती है : प्रताप सिंह रावत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मुख्यमंत्री ने शिलाई में की ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह की अध्यक्षता
    सिरमौर

    मुख्यमंत्री ने शिलाई में की ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह की अध्यक्षता

    By Himachal VartaAugust 26, 2022
    Facebook WhatsApp
    शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रगतिशील राज्य बनाने में हर प्रदेशवासी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 15 अप्रैल 1948 को अस्तित्व में आने के बाद राज्य ने अपनी 75 साल की यात्रा के दौरान कई मुकाम हासिल किए हैं।
    मुख्यमंत्री आज सिरमौर जिले के शिलाई में आयोजित ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रगतिशील राज्य बनाने में लोगों के योगदान के प्रति धन्यवाद देने के लिए सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन के समय केवल चंबा, महासू, सिरमौर और मंडी सहित कुल चार जिले ही थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की स्थापना में सिरमौर के सपूत डॉ. यशवंत सिंह परमार ने अग्रणी भूमिका निभाई थी।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि गरीब लोगों के दर्द और मुश्किलों को समझते हुए प्रदेश सरकार ने पौने पांच वर्षों के दौरान अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर राज्य सरकार ने भी प्रदेश के शेष पात्र लोगों को स्वास्थ्य कवर प्रदान करने के लिए हिमकेयर योजना शुरू की है। केन्द्र सरकार की उज्ज्वला योजना से शेष अन्य महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की, जिसके माध्यम से अभी तक 3.34 लाख महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली और ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त पानी की सुविधा भी प्रदान की है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि जब भी वह शिलाई आते हैं, तो उन्हें अपने गृह क्षेत्र सराज की याद आ जाती है, क्योंकि दोनों क्षेत्रों की भौगोलिक संरचना एक समान ही है। शिलाई क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उन्होंने सदैव प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि शिलाई और शिमला के बीच बेहतर सड़क सम्पर्क स्थापित करने के लिए 1350 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय उच्च मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए उप-मण्डलाधिकारी (नागरिक), खण्ड विकास अधिकारी, पुलिस उप-अधीक्षक, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, विद्युत मण्डल और जल शक्ति मण्डल कार्यालय खोले गए हैं। क्षेत्रवासियों को घरद्वार के निकट बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए यहां विभिन्न स्वास्थ्य संस्थान खोले गए हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हाटी समुदाय की मांगों को राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार के समक्ष रखा है और इन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा।
    जय राम ठाकुर ने क्षेत्र में मनाए जाने वाले गुगा नवमी मेला को जिला स्तरीय दर्जा प्रदान करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की उचित मांगों पर सहानुभूतिपूवर्क विचार करेगी।
    ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने राज्य में विकास की गति तीव्र करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिरमौर जिला के लोगों की उचित मांगों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते हैं।
    सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में सिरमौर का चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि हाटी समुदाय की मांग हर स्तर पर उठाई जा रही है और शीघ्र ही इस बारे में क्षेत्र के लोगों को अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है।
    हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदैव ही बिना किसी विलम्ब के क्षेत्र के लोगों की विकासात्मक मांगों को पूरा किया है, जिसके लिए शिलाई के लोग मुख्यमंत्री के ऋणी हैं। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को टोपी, लोइया, डांगरा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।
    मंडलाध्यक्ष सूरत सिंह चौहान ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
    अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा, उपमंडलाधिकारी (ना.) शिलाई सुरेश सिंघा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • सिरमौर के सुरेंद्र हिंदुस्तानी को रेलवे विकास निगम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
    • बड़े स्तर पर अवैध खनन मारकंडा नदी में हो रहा है : डॉ बिंदल
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • जामना से पकड़ी 55 शीशीयां नशीला सिरप व 16,700 कैश, आरोपी गिरफ्तार
    • एवीएन स्कूल के दो विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में मिला स्थान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.