नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) सिरमौर के विकासखंड पांवटा साहिब व पच्छाद की 12 ग्राम पंचायतों में 28 अगस्त को प्रातः 11ः00 बजे विशेष ग्राम सभा की बैठक आयोजित करने को लेकर उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आदेश जारी किए है ।
उन्होंने बताया कि विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत बढाना , शिवा, टोरू डांडा आंज, डांडा,नघेता ,भैला, भरली आगरो,राजपुर व गोजर अडायन जबकि पच्छाद विकासखंड की ग्राम पंचायत कथाड, बनी बखोली व टिकरी-कुठार में विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने हिमाचल प्रदेश में 54000 हेक्टेयर भूमि उपचार के लिए 151.20 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी है इन परियोजनाओं की अंतिम डीपीआर प्रस्तुत करने से पहले ग्राम सभाओं में अनुमोदित की जाएगी।
Breakng
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
- उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
- 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
Wednesday, June 3