परवाणू ( हिमाचल वार्ता न्यूज) नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू स्थित कैप्टन होटल के समीप एक सेब से लदा ट्रक पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति मोहम्मद इसराइल की मौत हो गई, जबकि एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया। मृतक यूपी के गोण्डा का रहने वाला था। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए परवाणू ईएसआई अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार यह ट्रक सेब लेकर शिमला से मुंबई जा रहा था कि रविवार सुबह परवाणू में होटल कैप्टन के पास अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
