बिलासपुर ( हिमाचलवार्ता न्यूज)जिले में एक सरिया फैक्टरी में शनिवार देर रात जोरदार ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में आठ मजदूर झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम जयराम ठाकुर ने हादसे पर चिंता जताई है। जानकारी के अनुसार, ग्वालथाई स्थित सरिया फैक्टरी में रात करीब दो बजे अचानक भट्ठी में जोरदार धमाका हुआ। भट्ठी में ज्यादा स्टीम बनने के कारण यह ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में आने से आठ मजदूर झुलस गए। छह घायलों को पीजीआई रेफर किया गया है और दो का ऊना अस्पताल में भर्ती है। आरोप है कि हादसा फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है। फैक्टरी ने इन्हें सेफ्टी किट नहीं दी थी। पुलिस ने झुलसे मजदूर दीप कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी गांव बीपर जिला सोलन ने शिकायत दर्ज कराई है। थाना कोटकहलूर में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। स्टील कंपनी में गैस रिसाव हादसे का कारण बताया जा रहा है। एसएचओ गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है। हादसे में बलवीर श्री नयना देवी जी, नीरज त्यागी बुलंदशहर यूपी, उत्तम साहनी महुआ उत्तर प्रदेश, दौलत राम नूरपुर कांगड़ा, सुनील दत्त नूरपुर कांगड़ा, सतीश श्री नयना देवी जी, दीप कुमार नालागढ़ और तुषार आगरा उत्तर प्रदेश झुलस गए हैं।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
