Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»हिमाचल प्रदेश में कोर्ट परिसर में गोलीबारी का यह पहला मामला है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
    सोलन

    हिमाचल प्रदेश में कोर्ट परिसर में गोलीबारी का यह पहला मामला है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

    By Himachal VartaAugust 29, 2022
    Facebook WhatsApp
    नालागढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज)नालागढ़ कोर्ट परिसर में हुई गोलीबारी से भले ही कोई हताहत नहीं हुआ है , लेकिन ना केवल कोर्ट परिसर बल्कि समूचे नालागढ़ में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को हिमाचल पुलिस ने कंडा जेल में हत्या के आरोप में गिरफ्तार अजय उर्फ़ सन्नी को नालागढ़ कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।
    इस दौरान पेशी के लिए लाए गए आरोपी पर दो युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी।  इसी बीच पुलिस ने बीच बचाव करते हुए कैदी को बचा लिया। गनीमत यह रही कि इस गोलीबारी में ना तो कैदी को गोली लगी और ना ही पुलिसकर्मी और अन्य लोग हताहत हुए हैं।
    बताते हैं कि कई राउंड गोलियां बरसाने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए हैं। अब पुलिस युवकों की तलाश कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक बद्दी  मोहित चौहान ने बताया कि नालागढ़ कोर्ट परिसर में युवकों द्वारा कई राउंड गोलियां चलाई गई।
    उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की चौकसी के चलते कैदी को सुरक्षित बचा लिया गया है। साथ ही पुलिस ने पूरे  क्षेत्र को सील कर दिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस आरोपियों को ढूंढने का प्रयास कर रही है।
    बताते हैं कि पुलिस ने सोलन जिला के सभी सीमाओं को सील कर दिया है ताकि कोई भी बाहर न जा सके। साथ ही बैरियर पर पुलिस को सतर्क कर दिया गया है और आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
    गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में कोर्ट परिसर में गोलीबारी का यह पहला मामला है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। बताते हैं कि पंजाब में जिस प्रकार सरेआम गोलियां बरसाई जाती है उसी कल्चर के चलते अब बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह देव भूमि हिमाचल में भी आने लगे हैं और शांत वादियों में दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.