नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा गत 15 अगस्त को की गई घोषणा कि प्रदेश के कर्मचारियो और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रिवार्ड्स वेतनमान के एरीयर का भुगतान शीघ्र किया जाएगा जबकि इस बारे सरकार द्वारा अधिसूचना अभी तक भी जारी नहीं की गई है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कहना है कि अगस्त का ईईमहीना खत्म होने वाला है मगर मुख्यमंत्री ने जो घोषणा की थी उस पर कोई भी कार्रवाई अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि कि अगर सरकार द्वारा अधिसूचना जारी नहीं की जाती कतो उन्हें एरीयर भी नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जबकि जेब खाली नजर आ रही है इस हालत में जीना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अतिशीघ्र अधिसूचना जारी करने जिस से उन्हें राहत मिल सके क्योंकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है जो कभी भी फूट सकता है। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारी सड़कों पर उतर आए तो सरकार की समस्या ज्यादा बढ़ जाएगी।
Breakng
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Wednesday, October 21