Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर सहायक आयुक्त के दफ्तर में सेंधमारी, सुरक्षा पर सवाल
    सिरमौर

    सिरमौर सहायक आयुक्त के दफ्तर में सेंधमारी, सुरक्षा पर सवाल

    By Himachal VartaSeptember 1, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के सहायक आयुक्त के ऑफिस में रखे टैक्सी टेंडर के बॉक्स से छेड़छाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। इस टेंडर बॉक्स से न केवल छेड़छाड़ की गई, बल्कि टेंडर फार्म भी ब्लेड के कटी हालत में मिले। इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए हैं।

    जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से सरकारी विभागों में लगाई जाने वाली टैक्सियों को लेकर टेंडर आमंत्रित किए गए थे। पहले ये टेंडर 17 अगस्त को खुलने थे। इसके बाद 22 अक्टूबर को खोलने का दिन तय किया हुआ। लेकिन इस दिन भी टेंडर नहीं खोले गए। इसके बाद जब 29 अगस्त को तीन बजे टेंडर खुले तो पहले बॉक्स में लगी सील से छेड़छाड़ सामने आई।

    यही नहीं बॉक्स के अंदर रखे फार्म भी एक साइड से टेप सहित कटे मिले। इसके बाद ठेकेदारों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। टेंडर बॉक्स और फार्मों से हुई छेड़छाड़ के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए है। दूसरी ओर ठेकेदार सतीश कुमार समेत अन्य ठेकेदारों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली को भी संदेह के घेरे में खड़ा किया है।

    उन्होंने कहा, इस छेड़छाड़ के बाद ईमानदारी से टेंडर लगाने वाले किस पर विश्वास जताएंगे। उन्होंने कहा कि ये काम किसी की मिलीभगत के बिना नहीं हो सकता। इससे उनके टेंडर रेट भी सार्वजनिक हो गए हैं।

    बरहाल, सवाल यह खड़ा हो रहा कि सहायक आयुक्त के द्वारा टेंडर बॉक्स की सुरक्षा को क्यों नहीं जांचा गया था। यही नहीं सहायक आयुक्त को यदि फोन कर जानकारी लेने की बात की जाती है तो वह अक्सर फोन भी नहीं उठाते हैं। ऐसे में कहीं ना कहीं यदि मामला जिलाधीश के संज्ञान में ना आता तो निश्चित ही किसी को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से यह टेंडर हो जाते।

    उधर, जिला सिरमौर के डीसी रामकुमार गौतम ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इसकी विभागीय जांच बिठा दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.