Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अवैध खनन पर वन विभाग की कार्यवाही, तीन ट्रैक्टर जब्त कर वसूला जुर्माना
    सिरमौर

    अवैध खनन पर वन विभाग की कार्यवाही, तीन ट्रैक्टर जब्त कर वसूला जुर्माना

    By Himachal VartaSeptember 2, 2022
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में अवैध खनन के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन वन विभाग की टीमें नदी-नालों में दबिश देकर अवैध खनन में संलिप्त वाहनों को पकड़ रही है। बावजूद इसके क्षेत्र में खनन माफिया धड़ल्ले से अवैध खनन की गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

    बता दें कि वन विभाग की टीम ने अब एक बार फिर अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर पकड़े हैं तथा हजारों रुपए का जुर्माना भी वसूला है। वन मंडल पांवटा साहिब के तहत वन विभाग की टीम द्वारा खोड़ोवाला श्यामपुर क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। इस दौरान वन विभाग ने एक टीम का गठन किया।

    जिसके बाद टीम ने मौके पर छापेमारी की तो तीन ट्रैक्टर अवैध खनन करते पाए गए। विभाग की टीम को देखकर खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम ने मौके से ही तीनो ट्रैक्टर को जब्त किया और उनसे 53000 रुपए का जुर्माना भी वसूला। इतना ही नहीं विभाग की टीम द्वारा खनन माफियाओं को चेतावनी भी दी गई। खबर की पुष्टि करते हुए डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया कि अवैध खनन पर विभाग की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.