चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मणिमहेश यात्रा पर गए दो यात्रियों की मौत और दो के घायल होने का समाचार है। यहां एक व्यक्ति की मौत पत्थरों की चपेट में आने से हुई है, जबकि इसी हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। इसके अलावा दूसरे व्यक्ति ने तबीयत बिगडऩे के बाद दम तोड़ दिया है। पहले मामले में मणिमहेश से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु दुनाली नामक स्थान के पास अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गए। हादसे में संजीव कुमार निवासी गांव लकड़ा उपतहसील धरवाला की मौत हो गई, जबकि गज कुमार व तिलक दोनों निवासी मैहला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को रेस्क्यू टीम ने तुरंत नागरिक अस्पताल भरमौर पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं शव को भरमौर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। दूसरे मामले में कठुआ के द्रम्मण गांव के बोधराज की मणिमहेश डल झील में अचानक तबीयत बिगड़ गई। इससे पहले उसे उचित उपचार मिल पाता, उसने दम तोड़ दिया। रेस्क्यू टीम ने शव को भरमौर अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। एसडीएम भरमौर असीम सूद ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत हुई है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
