Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»जय राम ठाकुर ने अम्बा प्रसाद रोटरी चैरिटेबल नेत्र अस्पताल का किया शिलान्यास।
    मंडी

    जय राम ठाकुर ने अम्बा प्रसाद रोटरी चैरिटेबल नेत्र अस्पताल का किया शिलान्यास।

    By Himachal VartaSeptember 4, 2022
    Facebook WhatsApp
    सुन्दरनगर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सुंदरनगर में अम्बा प्रसाद रोटरी चैरिटेबल नेत्र अस्पताल का शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर सुंदरनगर पॉलिटेक्निक एलुमिनी एसोसिएशन द्वारा दान की गई एडवांस लाइफ स्पोर्टिंग एम्बुलेंस को भी झंडी दिखाकर रवाना किया।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एनआरआई और समाजसेवी अम्बा प्रसाद का इस नेत्र अस्पताल निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये दान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अम्बा प्रसाद, राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय सुंदरनगर के पूर्व छात्र भी हैं। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा संचालित यह अस्पताल गरीब नेत्र रोगियों के लिए वरदान साबित होगा, क्योंकि इस अस्पताल में गरीब मरीजों का निःशुल्क नेत्र उपचार किया जाएगा।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को उनके घरों के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस नेत्र अस्पताल के निर्माण के लिए जिला गवर्नर रोटरी डॉ. दुष्यंत चौधरी द्वारा लगभग 2.40 करोड़ रुपये के योगदान करने की घोषणा के लिए उनकी सराहना की।
    उन्होंने सुंदरनगर अस्पताल के लिए 25 लाख रुपये की एडवांस लाइफ स्पोर्टिंग एम्बुलेंस दान करने के लिए राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय सुंदरनगर के पूर्व छात्रों का भी आभार व्यक्त किया।
    इस अवसर पर विधायक सुंदरनगर राकेश जम्वाल ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने सुंदरनगर में इस नेत्र अस्पताल के निर्माण के लिए बहुमूल्य भूमि उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
    इस अवसर पर समाजसेवी व एनआरआई अम्बा प्रसाद ने कहा कि सुंदरनगर में चैरिटेबल नेत्र अस्पताल खोलना लंबे समय से सपना था। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में गरीब मरीजों को विश्वस्तरीय नेत्र उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.