ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शनि-रविवार की मध्यरात्रि को संतोषगढ़ से ऊना जा रही पंजाब नम्बर की कार कुठार कलां के पास पहुँचने पर सड़क किनारे लगे खम्बे से टकराने के बाद खेतों में पलट गई। कार की खंबे से टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की तरफ भागे। लोगों ने कड़ी मशक्कत से कार को सीधा किया, वही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी कार में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया गया। घटना के वक्त कार में 5 लोग सवार थे जिनमें से दो ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए क्षतिग्रस्त कार को काटना पड़ा। हादसे में सलोह निवासी राजन जसवाल व अमन जसवाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि हादसे में घायल कार चालक विशाल चौधरी निवासी मजारा, सिमरन जीत सिंह निवासी हाजीपुर तहसील नंगल व अनूप सिंह निवासी झलेड़ा को ऊना अस्पताल लाया गया, जहाँ उपचार के दौरान तीनो की मौत हो गई। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस में सभी शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है, आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
