नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला मुख्यालय नाहन के सनातन धर्म मंदिर में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक कल्याण मंच के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाहवा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुराणी कार्यकारणी को भंग कर नए कार्यकारणी का गठन किया जाना था।
बैठक में तमाम उपस्थित सदस्यों के द्वारा पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाहवा को फिर से सर्वसहमति के द्वारा अध्यक्ष पद पर बैठाया गया। तो वहीँ, इंस्पेक्टर मोहन सिंह ठाकुर, लायक राम ठाकुर और गोरखुराम उर्फ़ शेर सिंह इन सबको उपाध्यक्ष पद की कमान दी गई।
जबकि महासचिव पद के लिए हरशरण शर्मा, रघुवीर सिंह भंडारी, सहसचिव गुमान सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश चंद गर्ग, सह कोषाध्यक्ष बृजभूषण, प्रेस सचिव नरेंद्र कुमार और संगठन सचिव के लिए हरशरण शर्मा के नाम पर सर्वसहमति बनी। इसके अलावा मुख्य कानूनी सलाहकार की कमान चानण सिंह जबकि प्रचार सचिव त्रिलोक सिंह को बनाया गया।