Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन-शिमला रोड पर बस ट्रक में टक्कर
    सिरमौर

    नाहन-शिमला रोड पर बस ट्रक में टक्कर

    By Himachal VartaSeptember 12, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-नाहन-शिमला रोड पर बस और ट्रक में टक्कर हो जाने के कारण लंबा जाम लगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक लोक निर्माण विभाग का था जो नाहन की ओर जा रहा था तो वही निजी बस शिमला की ओर जा रही थी। यशवंत चौक से मात्र 300 मीटर की दूरी पर एक दूसरे से पास लेते हुए इनमें टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर ही खड़े हो गए। जिसके चलते बिरोजा फैक्ट्री तक लंबा जाम लग गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन दोनों वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का मुख्य कारण सड़क के किनारे खड़े वाहन बने। हालांकि, शहर में नगर प्रशासन के द्वारा जगह-जगह पार्किंग बनाई गई है बावजूद इसके लोग अवैध रूप से सड़क के किनारे अपने वाहन खड़े कर देते हैं। ट्रैफिक पुलिस नियमित रूप से इनके चालान भी करती है बावजूद इसके लोग सड़क के किनारे वाहन खड़े करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

    नाहन से बिरोजा फैक्ट्री तक यह एनएच काफी संकीर्ण भी है जिसकी बड़ी वजह सड़क के दोनों ओर लोगों के मकान हैं। हैरानी तो इस बात की है कि लोगों के द्वारा अधिकतर घर सड़क की कंट्रोल विडथ में ही बनाए गए हैं। ऐसे में भारी वाहन चालकों को अक्सर भारी परेशानी से गुजरना पड़ता है। घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। करीब 1 घंटे के बाद इस लंबे जाम को खुलवाया गया। इस दुर्घटना में वाहनों को नुक्सान हुआ है जबकि किसी को चोट आदि नहीं लगी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.