Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जन मंच में प्राप्त शिकायतों में से 90 प्रतिशत का समाधान किया गयाः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    जन मंच में प्राप्त शिकायतों में से 90 प्रतिशत का समाधान किया गयाः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaJanuary 22, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार जन शिकायतों के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दे रही है। जनता को उनकी शिकायतों का समाधान करवाने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रदेश सरकार ने जनमंच आरम्भ किया है। उन्होंने कहा कि 3 जून, 2018 को प्रथम जनमंच का आयोजन किया गया था और अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में 181 जनमंच आयोजित किए जा चुके हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जनमंच में अभी तक 44,800 शिकायतें व मांग पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत शिकायतों का समाधान कर आम जनता को राहत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इस कार्य की समीक्षा वह स्वयं कर रहे हैं।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि इसके अतिरिक्त पिछले वर्ष 16 सितम्बर को जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रदेश सरकार ने आधुनिक तकनीकयुक्त ‘मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन-1100’ भी शुरू की गई। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता 1100 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, जिसका समाधान निर्धारित समय पर किया जाता है। यह हेल्पलाईन आम जनता में बहुत प्रचलित हुई है और अभी तक प्रदेश के विभिन्न भागों से 208818 काॅल्स मिल चुकी हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक प्राप्त 208818 काॅल्स में से 50706 विभिन्न मुद्दों से जुड़ी शिकायतें हैं, जिनमें से 43545 समस्याओं का समाधान किया जा चुका है और बाकी 7161 शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया विभिन्न स्तरों पर जारी है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से न केवल जनता का कीमती समय और धन बचता है, बल्कि उनकी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से त्वरित समाधान भी सुनिश्चित होता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.